ePaper

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष पर रैली, विज्ञान प्रदर्शनी व पेंटिंग से दिखी प्रतिभा

Updated at : 28 Feb 2023 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष पर रैली, विज्ञान प्रदर्शनी व पेंटिंग से दिखी प्रतिभा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व मोटा अनाज वर्ष 2023 पर विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ मोटा अनाज पर बच्चों द्वारा पोस्टर व पेंटिंग बनायी गयी. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों को विभाग के द्वारा पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन

धनबाद : भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, धनबाद द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 विषय पर बलियापुर प्रखंड के कर्माटांड़ हाईस्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर के विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ मोटा अनाज पर बच्चों द्वारा पोस्टर व पेंटिंग बनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्माटांड़ की मुखिया सुलोचना देवी, विशिष्ट अतिथियों में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कंचन कुमारी एवं कर्माटांड़ पंचायत समिति सदस्य पारूल देवी, पूर्वी एवं पश्चिमी के पंचायत समिति सदस्य धनंजय मिर्धा तथा स्कूल के प्राचार्य आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व मोटा अनाज वर्ष पर विज्ञान प्रदर्शनी

सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राज किशोर पासवान ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ. छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व मोटा अनाज वर्ष 2023 पर विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ मोटा अनाज पर बच्चों द्वारा पोस्टर व पेंटिंग बनायी गयी. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Also Read: झारखंड: धालभूमगढ़ में नहीं बनेगा एयरपोर्ट, केंद्र सरकार ने रद्द किया प्रस्ताव, क्या बोले विधायक रामदास सोरेन ?

विज्ञान प्रदर्शनी से छात्रों ने दिखायी प्रतिभा

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत नाटक के माध्यम से मोटा अनाज वर्ष 2023 पर मंचन कर लोगों को जानकारी दी. साथ में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट के माध्यम से स्थानीय लोगों एवं छात्र-छात्राओं को जानकारी मिली. बच्चों को विभाग के द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन विनीता सिन्हा द्वारा किया गया. चित्रांकन प्रतियोगिता में मोटा अनाज से होने वाले विभिन्न लाभों को अपने चित्रों द्वारा छात्रों ने प्रदर्शित किया. क्षेत्रीय प्रचार सहायक अधिकारी राज किशोर पासवान ने कहा कि वर्ष 2023 को विश्व स्तर पर अन्तरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. इसका उद्देश्य विश्व स्तर पर मोटे अनाज उत्पादन तथा उपभोग के प्रति लोगो में जागरूकता पैदा करना है. इस कड़ी में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो इकाइयों द्वारा अन्तरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 को जन आंदोलन बनाने के उदेश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम देशभर में आयोजित किया जा रहा है.

undefined

विज्ञान प्रदर्शनी में इनका रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

चित्रांकन/प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में रितिक किस्कू, आकाश कुमार मंडल, शुभम कुमार, मनीष गोराई अनुष्का कुमारी,, रिया कुमारी मुस्कान कुमारी, राधिका कुमारी, शीतल कुमारी, पायल कुमारी और पल्लवी आदि ने विज्ञान प्रदर्शनी पर प्रोजेक्ट बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विद्यालय के शिक्षक में राजीव रंजन पांडेय, कुमारी नीतू, अनिता कुमारी, दयाल कुमार घोष, सुरेश रवानी, पिंकू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के आयोजन में सीबीसी धनबाद के अमित कुमार एवं कार्यलय सहायक का योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola