National Games: लॉन बॉल में झारखंड का गोल्डन सफर जारी, सुनील बहादुर ने जीता सोना

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे की जोड़ी राष्ट्रीय खेल में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. फाइनल मुकाबले में असल की टीम ने झारखंड को 17/10 से हराया.
गुजरात में खेले जा रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में झारखंड का प्रदर्शन अबतक शानदार रहा है. खास कर लॉन बॉल में झारखंड की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया है और गोल्डन सफरी जारी रखा है. बुधवार को लॉन बॉल में झारखंड की टीम ने 1 गोल्ड और दो सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
सुनील बहादुर ने लॉन बॉल के एकल में जीता गोल्ड
झारखंड के लॉन बॉल खिलाड़ी सुनील बहादुर ने एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता. सुनील बहादुर ने शानदार खेलते हुए बंगाल को 21/6 से हराया.
Also Read: CWG 2022: लॉन बॉल में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली लवली चौबे ने ऐसे किया संघर्ष
रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे की जोड़ी को करना पड़ा सिल्वर मेडल से संतोष
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे की जोड़ी राष्ट्रीय खेल में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. फाइनल मुकाबले में असल की टीम ने झारखंड को 17/10 से हराया.
वूमेंस ट्रिपल में भी झारखंड को सिल्वर मेडल
वूमेंस ट्रिपल में भी झारखंड की टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने झारखंड को 18-9 से हराया. झारखंड की ओर से सरिता तिर्की ,कविता कुमारी और अनामिका लकड़ा ने ट्रिपल के लिए चुनौती पेश की थी.
लॉन बॉल में झारखंड के नाम अबतक 6 मेडल
लॉन बॉल में झारखंड की टीम ने अबतक 6 मेडल जीते हैं. जिसमें दो गोल्ड, तीन सिल्वर और 1 कांस्य पद जीते हैं. इस खेल में सबसे अधिक असम की टीम ने मेडल जीते है. असम के खाते में 3 गोल्ड, 14 सिल्वर और 4 कांस्य की मदद से कुल 8 पदक आये हैं.
लॉन बॉल में झारखंड के प्रदर्शन पर बोच मधुकांत पाठक ने जतायी खुशी
झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव और लॉन बॉल के एक मात्र मान्यता प्राप्त कोच मधुकांत पाठक ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रास ग्राउंड पर बिना अभ्यास के भी टीम ने इस तरह का शानदार प्रदर्शन किया, सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










