थियेटर में महंगी टिकट की वजह से नहीं देख पाते हैं फिल्म, तो इस दिन मात्र 99 रुपये में देखें अपनी फेवरेट मूवी

Updated:
विज्ञापन
थियेटर में महंगी टिकट की वजह से नहीं देख पाते हैं फिल्म, तो इस दिन मात्र 99 रुपये में देखें अपनी फेवरेट मूवी

पिछले साल अपनी बंपर सफलता के बाद, नेशनल सिनेमा डे 2023 फिर से वापस आ गया है. इस दिन सभी दर्शक मात्र 99 रुपये में मूवी देख सकते हैं. मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ-साथ प्रमुख सिनेमा चेन की ओर से आयोजित एक दिवसीय समारोह का उद्देश्य टिकटों के साथ फिल्म देखने के अनुभव को और अधिक सुलभ बनाना है.

विज्ञापन
undefined

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) और देश भर के सिनेमाघर 13 अक्टूबर को नेशनल सिनेमा डे के रूप में मनाएंगे, जिसमें मूवी टिकट सिर्फ 99 में मिलेगी.

undefined

यह ऑफर रिक्लाइनर और IMAX या 4DX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट पर लागू नहीं होगा. ऐसे में अगर आप भी सस्ते दामों में फिल्म देखना चाहते हैं, तो ये दिन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

undefined

इस साल नेशनल सिनेमा दिवस 4000 से अधिक प्रतिभागी स्क्रीनों पर मनाया जाएगा, जिनमें पीवीआर आईनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज, सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवी टाइम, वेव, एम2के, डिलाइट और अन्य चेन शामिल हैं.

undefined

पिछले साल सितंबर में आयोजित इस कार्यक्रम में 6.5 मिलियन लोगों ने प्रवेश लिया था, जो एक दिन के लिए अब तक का सबसे अधिक है. इससे 75 करोड़ का बिजनेस हुआ था.

undefined

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, “अपने कैलेंडर में शुक्रवार, 13 अक्टूबर को चिह्नित कर लें, क्योंकि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) और पूरे भारत के सिनेमाघर एक बार फिर आपके लिए नेशनल सिनेमा डे लाने के लिए एकजुट हो रहे हैं.”

undefined

उस दिन पूरे भारत में अधिकांश प्रमुख सिनेमा सीरीज और सिंगल स्क्रीन पर टिकटों की कीमत 99 रुपये होगी. पूरे भारत के 4000 से अधिक सिनेमा हॉल इस पहल में भाग लेंगे.

undefined

13 अक्टूबर के वीकेंड में हिंदी, तमिल, तेलुगु या अन्य भाषाओं में कोई बड़ी रिलीज़ नहीं है, लेकिन पहले सप्ताहों की कुछ रिलीज़ अभी भी मजबूत होने की संभावना है.

undefined

उनमें से सबसे बड़ी विवेक अग्निहोत्री की ‘द वैक्सीन वॉर’ है, जो फुकरे 3 के साथ 28 सितंबर को रिलीज हो रही है. अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ को भी फायदा होगा, जो 6 अक्टूबर को रिलीज हुई है.

undefined

मुथैया मुरलीधरन की तमिल बायोपिक 800 भी उसी दिन रिलीज हो रही है. इसके अलावा कंगना की चंद्रमुखी 2 में रिलीज होगी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola