ePaper

Nag Panchami 2023: नागपंचमी के दिन इन 8 नागों की पूजा करने का विधान, जानें इनके नाम और धार्मिक मान्यताएं

Updated at : 20 Aug 2023 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
Nag Panchami 2023: नागपंचमी के दिन इन 8 नागों की पूजा करने का विधान, जानें इनके नाम और धार्मिक मान्यताएं

Nag Panchami 2023: सनातन धर्म में नागपंचमी का विशेष महत्व है. नाग पंचमी का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन नाग देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है.

विज्ञापन
undefined

Nag Panchami 2023: सावन मास की पंचमी तिथि नाग देवताओं के पूजन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है. इस दिन को नाग पंचमी के नाम से जाना जाता है. नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है. इस दिन नागों को दूध पिलाया जाता है.

undefined

इस साल नाग पंचमी 21 अगस्त को मनाई जाएगी. सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय होता है. इस प्रिय महीने में भोलेनाथ के प्रिय नागों की पूजा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं. आइए, जानते हैं कि नागपंचमी पर किन आठ नाग देवताओं की पूजा की जाती है.

undefined

वासुकी नाग को भगवान शिव के गले का श्रृंगार माना जाता है. मान्यता है कि समुद्र मंथन के लिए मंदराचल पर्वत को बांधकर बासुकी नाग को रस्सी बनाया गया था. वासुकी नाग ने ही बचपन में वासुदेव द्वारा नदी पार करते समय भगवान कृष्ण की रक्षा की थी.

undefined

अनंत नाग भगवान विष्णु के सेवक थे. अष्टनागों में अनन्त नाग को अहम माना गया है. इन्हें शेषनाग भी कहा जाता है. मान्यता है कि अनंत नाग के फन पर ही धरती टिकी हुई है. अनंत का अर्थ है कि जिसका अंत न हो सके. अनंत नाग की उत्पत्ति प्रजापतियों से हुई है.

undefined

पद्म नाग को असम में नागवंशी के रूप में जाना जाता है. पद्म नाग को महासर्प कहा गया है. मान्यता है कि पद्म नाग गोमती नदी के पास शासन करते थे, जो बाद में पद्म नाग मणिपुर में जाकर बस गए थे.

undefined

महापद्म नाग को शंखपद्म भी कहा जाता है. उनके फन पर त्रिशूल का निशान बना हुआ है. महापद्म नाग सफेद रंग के होते हैं. इनके नाम विष्णु पुराण में भी वर्णन किया गया है.

undefined

महाभारत में तक्षक नाग का वर्णन है, जे पाताल में निवास करते है. तक्षक नाग की मां का नाम क्रूद है और पिता का नाम कश्यप ऋषि है.

undefined

कुलीर नाग को ब्राह्मण कुल का माना जाता है. धार्मिक शास्त्रों में जगत पिता ब्रह्मा जी से इनका संबंध बताया गया है. कुलीर नाग अष्टनागों में से एक माने जाते हैं. इनकी पूजा नाग पंचमी पर की जाती है.

undefined

कर्कट नाग को भगवान शिव का एक गण माना जाता है. यह नाग बहुत भयानक दिखते हैं. मान्यता है कि कर्कट नाग की पूजा करने से काली के श्राप से मुक्ति मिलती है.

undefined

अष्टनागों में शंख नाग सबसे तेज बुद्धि वाले माने गए हैं. शंख नागों की अष्टनागों में अहम जगह मानी जाती है. नागपंचमी के दिन इनकी भी पूजा की जाती है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola