20 दिन-43 रीटेक्स…110 डांस मूव्स ट्राई करने के बाद बना ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘नाटु-नाटु’,जानें इसके पीछे की कहानी

Updated:
विज्ञापन
20 दिन-43 रीटेक्स…110 डांस मूव्स ट्राई करने के बाद बना ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘नाटु-नाटु’,जानें इसके पीछे की कहानी

गोल्डन ग्लोब्स इस साल एक बार फिर अपनी पुरानी चमक-दमक के साथ लौटा, जहां भारत की ओर से एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के फेमस गाने नाटु-नाटु ने अवॉर्ड जीतकर इंडियन सिनेमा में एक सुनहरा पंख जोड़ दिया. अब हम आपको इस गाने के पीछे की कहानी बताएंगे.

विज्ञापन

Naato Naato Song: गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023 में ‘आरआरआर’ फिल्म के फेमस सॉन्ग नाटू-नाटू ने इंडियन सिनेमा में एक सुनहरा पंख जोड़ दिया है. जी हां इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता है. यह टीम के लिए ऐतिहासिक जीत है. इस गाने को साउथ स्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण ने काफी एनर्जी के साथ परफॉर्म किया है. आज हम गाने के पीछे की स्टोरी आपको बताएंगे.

अवॉर्ड पाकर काफी खुश हूं

गोल्डन अवॉर्ड्स में आरआरआर की टीम स्टाइलिश अंदाज में रेड कार्पेट पर पहुंची. निर्देशक एसएस राजामौली, अभिनेता जूनियर एनटीआर और राम चरण ने अवॉर्ड लिया और सभी को धन्यवाद दिया. अब ‘नाटु-नाटु’ के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने आजतक से बात करते हुए कहा कि इस अवॉर्ड के मिलने से काफी खुश हूं, कबी सोचा नहीं था, ऐसा भी होगा. मैं बस भगवान का शुक्रियादा कर सकता हूं, कि हमलोग की मेहनत रंग लाई. आज मेरा कॉन्फिडेंस कई गुना बढ़ गया है.


2 महीने में हुआ गाना कोरियोग्राफ

प्रेम रक्षित ने आगे कहा, साउथ के दो बड़े सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ काम करना काफी अच्छा था. दोनों साथ थे, तो मैंने सोचा कि इनसे कुछ अलग स्टेप्स करवाया जाए. नाटु-नाटु को कोरियोग्राफ करने में करीब दो महीने का समय लग गया. मैंने स्टार्स के लिए 110 मूव्स तैयार किए थे. दोनों की एनर्जी मैच होनी बहुत जरूरी थी, इसके लिए हमने दिन-रात मेहनत की और रिहर्सल रखा.


43 रीटेक्स के बाद हुआ गाने का शूट

गाने की रीटेक को लेकर बात करते हुए प्रेम ने कहा कि इस ब्लॉकबस्टर गाने को शूट करने में 20 दिन लग गए और इसमें 43 रीटेक्स आया, तब जाकर परफेक्शन मिली. गाने की शूटिंग यूक्रेन में हुई थी. जूनियर एनटीआर, राम चरण और अन्य शूटिंग के लिए दो सप्ताह तक कीव में रहे थे. विजय टेलीविजन को दिये एक इंटरव्यू के दौरान, जूनियर एनटीआर ने शिकायत की कि उन्हें और राम चरण को कई दिनों तक गाने के हुक स्टेप की प्रैक्टिस करनी पड़ी थी. दोनों की खूब पसीना बहाया था. अरविंद समेथा ने मजाक में कहा कि गाने की शूटिंग के दौरान राजामौली ने दोनों को खूब टॉर्चर किया किया था.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola