मुजफ्फरनगरः शादी से नाखुश शख्स ने पत्नी को मारी गोली फिर की खुदकुशी, बिचौलिया बाल बाल बचा

Published by : Shweta Pandey Updated At : 30 Jun 2023 1:59 PM

विज्ञापन

एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नसीम ने सद्दाम के घर पहुंचकर आवाज दी. नसीम की आवाज सुनकर सद्दाम घर में छुप गया और नसीम ने हंगामा शुरू कर दिया. इसी दौरान सद्दाम के पड़ोसी ने मामला जानना चाहा तो उस पर भी फायरिंग कर दी और गले में गोली लग गयी.

विज्ञापन

मुजफ्फरनगरः शादी से नाखुश एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर लिया है. इस घटना के पहले उसने शादी कराने वाले बिचौलिया जो की रिश्ते में मौसेरे भाई लगता है, उसकी भी हत्या का प्रयास किया. साथ ही एक पड़ोसी के बीच में आने पर फायरिंग कर दी. पड़ोसी भी इस घटना के दौरान घायल हो गया. स्थानीय पुलिस ने  शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

बिचौलिया से नाराज था दंपति

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के गांव मखियाली निवासी नसीम की शादी गाजियाबाद के लोनी निवासी तमन्ना के साथ हुई थी. पुलिस के अनुसार नसीम और तमन्ना की शादी नसीम के मौसेरे भाई सद्दाम ने 4 महीने पहले कराई थी. शादी के बाद दंपति एक दूसरे से खुश नहीं थे और आए दिन विवाद होता रहता था. अपनी शादी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नसीम ने गुरुवार को मौसेरे भाई सद्दाम को फोन किया था और सूत्रों की माने तो नसीम ने फोन पर सद्दाम के घर आने की बात की थी.

पत्नी को गोली मार की आत्महत्या

एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नसीम ने सद्दाम के घर पहुंचकर आवाज दी. नसीम की आवाज सुनकर सद्दाम घर में छुप गया और नसीम ने हंगामा शुरू कर दिया. इसी दौरान सद्दाम के पड़ोसी ने मामला जानना चाहा तो उस पर भी फायरिंग कर दी और गले में गोली लग गयी. मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए तो नसीम तमन्ना को बाइक पर बैठाकर घटना स्थान से निकल गया.

Also Read: यूपी के मुजफ्फरनगर में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, शौचालय के गड्ढे में शव को दबाया

पुलिस के मुताबिक नसीम ने घर से थोड़ी ही दूर गली में तमन्ना को गोली मार दी फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया. दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गए हैं और पुलिस जांच में लगी है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola