BREAKING NEWS: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

Murshidabad Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. हादसे में 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना के धलार मोड़ के पास हादसा होने की बात सामने आई है.

विज्ञापन

Murshidabad Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. हादसे में 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना के धलार मोड़ के पास हादसा होने की बात सामने आई है. बताया जाता है कि एक स्कॉर्पियो का टायर पंक्चर हो गया था. इसके कारण स्कॉर्पियों के चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया. तेज रफ्तार में जा रही स्कॉर्पियो दूसरे लेन में चली गई और सामने से आ रही ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

Also Read: Jharkhand News : आगरा सड़क हादसे में झारखंड के चतरा से दो लोगों की मौत, काम करने जा रहे थे मजदूर
दूसरी लेन से आ रही ऑटो से स्कॉर्पियो की टक्कर

चश्मदीदों का कहना है कि सूती थाना क्षेत्र के धलार मोड़ इलाके से स्कॉर्पियो गुजर रही थी. इसी दौरान स्कॉर्पियों का टायर पंक्चर होकर खुल गया. जब तक चालक कुछ समझता स्कॉर्पियो पलटकर दूसरी लेन में चली गई. दूसरी लेन में स्कॉर्पियों की जोरदार टक्कर एक ऑटो से हो गई. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई.

Also Read: Uttar Pradesh News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
हादसे में घायल लोगों में कुछ ही हालत नाजुक

इस भीषण हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जाता है कि दुर्घटना में 15 लोगों को गंभीर चोटें आई है. हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों में कुछ की हालत नाजुक होने की बातें भी सामने आई है. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.

Posted By : Abhishek Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola