ePaper

Bihar News: मधेपुरा में मतदान के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी, वार्ड सदस्य उम्मीदवार की मौत, विरोध में सड़क जाम

Updated at : 12 Dec 2021 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: मधेपुरा में मतदान के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी, वार्ड सदस्य उम्मीदवार की मौत, विरोध में सड़क जाम

बिहार पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मधेपुरा के आलमनगर प्रखंड में गोलीबारी की घटना से दशहत का माहौल है. गोली लगने से वार्ड सदस्य के उम्मीदवार की मौत हुई है. एक घटना वोटिंग से पहले तो दूसरी घटना वोटिंग के दौरान हुई है.

विज्ञापन

मधेपुरा जिला के आलमनगर प्रखंड में आज मतदान है. वहीं चुनावी रंजिश को लेकर यहां रविवार रात से ही माहौल बिगड़ा हुआ है. शनिवार देर रात गोलीबारी की घटना में एक वार्ड सदस्य उम्मीदवार की मौत हुई. जबकि रविवार को मतदान शुरू होने के बाद भी गोलीबारी में एक प्रत्याशी की मौत हुई है. घटना से इलाके में तनाव फैला है. आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया है.

मधेपुरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के दौरान तनाव का माहौल बन गया है. आलमनगर प्रखंड के वडगांव  वार्ड नंबर 9 के  प्रत्याशी बृजमोहन कुमार की हत्या कर दी गई है. गोली लगने से उम्मीदवार की मौत हुई है. वहीं इस गोलीबारी में दो अन्य लोग घायल भी हो गए हैं. नथुनी शर्मा और फोटो कुमार इस गोलीबारी में घायल हैं. जिसमें नथुनी शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना रविवार सुबह आलमनगर थाना क्षेत्र के रतवारा ओपी इलाके की है. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हैं. स्थानीय बूथों पर मतदान की प्रक्रिया बाधित हुई. आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. मौके पर एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा, एसडीपीओ सतीश कुमार व थाना प्रभारी मौजूद दिखे.

Also Read: Bihar Panchayat Chunav Live: मधेपुरा में प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या, मतदान बाधित, सड़क जाम

इससे पहले इसी प्रखंड के रतवारा ओपी अंतर्गत बरगांव में वार्ड सदस्य प्रत्याशी बिरजू मंडल की मौत भी गोलीबारी की घटना में हो गयी. चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि चुनाव को लेकर दो पक्षों में तनाव चला आ रहा था. इसी में शनिवार रात गोलीबारी शुरू हो गयी जिसमें एक वार्ड सदस्य उम्मीदवार की मौत हुइ तो दो लोग जख्मी भी हो गये.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन