झारखंड: पति ने ससुराल में गला दबाकर की दूसरी पत्नी की हत्या, मृतका के नाम पर है लाखों का कर्ज

Updated:
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी संजय ठाकुर की शादी तीन साल पहले लोगांय गांव निवासी स्वर्गीय बरफू मुर्मू की बेटी सुनीता हांसदा से हुई थी. यह संजय की दूसरी शादी थी. संजय ने 10 साल पहले कहलगांव के हरिचौक निवासी चांदनी देवी के साथ शादी की थी. पहली पत्नी से उसे दो बेटा व एक बेटी है.

विज्ञापन

बरहेट: साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र अंर्गत लोगांय गांव में ससुराल आये संजय ठाकुर ने बुधवार की रात अपनी पत्नी सुनीता हांसदा (25 वर्ष) की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद अपनी दो वर्षीय बेटी सृष्टि ठाकुर को लेकर भागने का प्रयास किया. इस संबंध में मृतका की मां संझली हेंब्रम ने बताया कि बुधवार को संजय उनकी पुत्री के साथ अपनी ससुराल लोगांय आया हुआ था. रात में भोजन के बाद सभी सोने चले गये थे. इस बीच करीब 11 बजे उसने सुनीता की गला दबाकर हत्या कर दी तथा अपनी बेटी को लेकर भाग रहा था. भागने के क्रम में बच्ची रोने लगी. जिसकी आवाज सुनकर वह जाग गयी तो संजय अपनी बच्ची को छोड़कर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया. इसके बाद जब वह अपनी बेटी सुनीता हांसदा के पास गयी तो वह मृत अवस्था में मिली.

विज्ञापन

यह संजय की दूसरी पत्नी थी

जानकारी के अनुसार आरोपी संजय ठाकुर की शादी तीन साल पहले लोगांय गांव निवासी स्वर्गीय बरफू मुर्मू की बेटी सुनीता हांसदा से हुई थी. यह संजय की दूसरी शादी थी. संजय ने 10 साल पहले कहलगांव के हरिचौक निवासी चांदनी देवी के साथ शादी की थी. पहली पत्नी से उसे दो बेटा व एक बेटी है. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. शव पोस्टमार्टम के लिये साहिबगंज भेज दिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

सुनीता के नाम से है लाखों रुपये का ऋण

परिजनों के अनुसार मृतका सुनीता हांसदा के नाम पर लाखों रुपये का ऋण है. उनके नाम पर महिंद्रा कंपनी का एक ट्रैक्टर, एक स्कूटी के अलावा माइक्रो फाइनेंस में करीब 70 हजार रुपये का ऋण है. इसके भुगतान के लिए संजय ठाकुर पर काफी दबाव भी था. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इस हत्या के पीछे ऋण एक कारण हो सकता है. हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola