ePaper

Bihar News: दरभंगा में कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी की गोली मारकर हत्या, लोगों ने एक अपराधी को पीटकर मारा

Updated at : 14 Oct 2021 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: दरभंगा में कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी की गोली मारकर हत्या, लोगों ने एक अपराधी को पीटकर मारा

Crime scene do not cross tape.

बिहार के दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं. दरभंगा राज के कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी को अपराधियों ने गोली मार दी. जिससे उनकी मौत हो गयी. उधर स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पीट-पीटकर मार डाला है.

विज्ञापन

दरभंगा राज के कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने एक अपराधी को दबोच लिया और पीट-पीटकर उसे मार डाला. वहीं मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जिले के विवि थाना क्षेत्र के राम बाग में गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया. अपराधियों ने कंकाली मंदिर (Kankali Mandir) के मुख्य पुजारी राजीव झा को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की तरफ भागे तो पुजारी को जमीन पर गिरा पाया. पुजारी गोली लगने के बाद खून से लथपथ थे. लोग उन्हें लेकर फौरन अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुजारी को गोली मारी और भागने लगे. लेकिन स्थानीय लोगों ने अपराधियों को दबोच लिया. एक अपराधी को पीट-पीटकर मार डाला गया. वहीं दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: Patna News: मेला देखने गये व्यक्ति की नाले के लिए खोदे गये गड्ढे में गिरने से मौत, मातम में बदली दशहरा की खुशी

दोनों अपराधियों का गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, पुजारी को तीन गोली मारी गयी. अभी तक हत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन