BREAKING: बिहार के मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष को सरेआम गोलियों से भूना, ग्रामीणों ने एक अपराधी को दबोचा, हंगामा
बिहार में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मोतिहारी में अपराधियों ने बेखौफ होकर फिर एक वारदात को अंजाम दिया है. हरसिद्धि के पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता को अपराधियो ने सरेआम गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों में बेहद आक्रोश है. ग्रामीणों ने अपराध को अंजाम देने वाले एक अपराधी को भी दबोच लिया और घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया.

आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने हरसिद्धि के पैक्स अध्यक्ष पवन गुप्ता की हत्या कर दी है. पवन मटिअरिया पैक्स के अध्यक्ष थे. वो रोजाना की तरह आज भी अपने खाद दुकान में बैठे थे. इधर हथियारों से लैश अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और पवन गुप्ता पर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को दबोचने की कोशिश की जिसमें वो सफल रहे. ग्रामीणों ने एक अपराधी को दबोच लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहे. वहीं बदमाशों की एक बाइक भी पकड़ी गयी है. वहीं ग्रामीणों में मामले को लेकर काफी आक्रोश है.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं ग्रामीणों ने अपराधी की बाइक जला दी और सड़क जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने कुल चार अपराधी आये थे जो दो बाइक पर सवार थे. घटना हरसिद्धि के मटिअरिया कोठी की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए