झारखंड : टांगी से काटकर की मां की हत्या, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दिया घटना को अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2023 1:27 PM
गिरिडीह में एक युवक ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी. वजह बस इतनी सी थी कि बेटे ने मां से शराब के लिए पैसे मांगे. मां ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मां पर टांगी से वार कर दिया.
पीरटांड़ (गिरिडीह), मृणाल सिन्हा. गिरिडीह में एक युवक ने अपनी ही मां की टांगी से काटकर हत्या कर दी. हत्या की वजह हैरान करने वाली है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
बात बीती सोमवार की रात की है. प्रदीप अपने घर पहुंचा और अपनी मां मीना देवी से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा. मीना ने पैसे देने से मना कर दिया. जिससे प्रदीप को गुस्सा आ गया. गुस्से में प्रदीप ने घर पर रखी उठाई और अपनी मां पर वार कर उसकी हत्या कर दी.
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और फिर मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
Also Read: Jharkhand: 12वीं पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, गिरिडीह के इस शख्स ने 11 पत्नियों के साथ भी की थी क्रूरता
मृतक की पहचान पीरटांड़ थाना इलाके के पालगंज हेठटोला निवासी मीना देवी के रूप में की गई है. घटना के बाद डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार और पीरटांड़ थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र प्रदीप साव को गिरफ्तार कर लिया.
रविवार देर रात को गिरिडीह जिला के गावां थाना क्षेत्र से भी हत्या की खबर आई थी. जहां एक शख्स ने अपनी 12वीं पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया. ग्रामीणों की मानें तो इससे पहले वह अपनी 11 पत्नियों को प्रताड़ित करके छोड़ चुका था. हालांकि, इस मामले में भी पुलिस ने हत्यारे को फौरन गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










