ePaper

Bihar: पुलवामा में हमला करने वाले आतंकियों को मुंगेर से हथियार सप्लाई, दो आरोपितों पर NIA का चार्जशीट

Updated at : 18 Jan 2022 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: पुलवामा में हमला करने वाले आतंकियों को मुंगेर से हथियार सप्लाई, दो आरोपितों पर NIA का चार्जशीट

मुंगेर से हथियारों का जखीरा जम्मू- कश्मीर में आतंकी संगठनों को सप्लाई किया जाता था. एनआइए ने जम्मू के कोर्ट में कुल 5 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. जिनमें दो बिहार के हैं.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आंतकी गतिविधियों में शामिल आतंकी संगठनों को मुंगेर से अवैध हथियार पहुंचाने के नेटवर्क से संबंधित मामले में एनआइए ने जम्मू स्थित एनआइए के विशेष कोर्ट में सोमवार को चार्जशीट दायर की. इसमें पांच लोगों को मुख्य रूप से आरोपित बनाया गया है. इनमें दो लोग बिहार के हैं.

शेष आरोपित जम्मू के ही रहने वाले हैं और जैश और एलएम आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं. बिहार के दोनों आरोपितों मो. अरमान अली और मो एहसानुल्लाह सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देवबहुआरा गांव के रहने वाले हैं.

कुछ दिनों पहले एनआइए ने इनकी गिरफ्तारी की थी. इससे संबंधित मामला जम्मू के गंगवाल थाने में फरवरी 2021 में दर्ज किया गया था. फिर मामले की तफ्तीश एनआइए ने शुरू कर दी. पुलवामा हमले के बाद हुई जांच में खुलासा जम्मू के पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में करीब 60 जवान शहीद हो गये थे.

Also Read: VIDEO: ‘तनी ढीला करी.. ईयर और बीयर,’ पियक्कड़ सम्मेलन बुलाएंगे JDU के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह

इस मामले की तफ्तीश एनआइए ने शुरू की और देश में छिपे लश्कर-ए-मुस्तफा का सहयोग करने वालों की धड़-पकड़ शुरू कर दी. एनआइए की जांच में यह पाया गया कि पुलवामा हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद या जैश प्रमुख मसूद अजहर के भाई मो रौउफ अजहर उर्फ अब्दुल असगर ने लश्कर-ए-मुस्तफा की स्थापना सिर्फ इस हमले को अंजाम देने के लिए किया था.इसमें उसने बिहार, यूपी और जम्मू के कई युवाओं को भी बहला-फुसला कर शामिल कराया था.

बिहार के ये दोनों युवक हथियारों की तस्करी करते और इसी चक्कर में इस आतंकी संगठन को हथियार सप्लाई करने लगे. फिलहाल इस मामले की जांच अभी जारी है. इसमें कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है.

एनआइए की जांच में यह पाया गया कि कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए गठित नये आतंकी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा (एलएम) को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क में मुख्य रूप से जुड़े हुए थे. ये दोनों मुंगेर से देसी हथियारों की खेप को पंजाब व हरियाणा होते हुए जम्मू-कश्मीर तक पहुंचाते थे, हथियारों की तीन-चार खेप को उन्होंने इस आतंकी संगठन तक पहुंचाया था.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन