Mukesh Ambani को पसंद है इस रेस्तरां का इडली सांभर, मुंबई जाएं तो आप भी करें ट्राई

Published by : Shweta Pandey Updated At : 05 Nov 2023 1:31 PM

विज्ञापन

Mukesh Ambani Favourite Restaurant: मुकेश अंबानी इतने अमीर हैं कि उनके घर एंटीलिया में 600 से ज्यादा नौकर हैं, जो सभी तरह की डिश बना लेते हैं. लेकिन क्या आज जानते हैं कि मुकेश अंबानी को मुंबई में किस रेस्तरां का खाना पसंद है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

Mukesh Ambani Favourite Restaurant: इस बात को तो सभी जानते हैं कि मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं. मुकेश अंबानी इतने अमीर हैं कि उनके घर एंटीलिया में 600 से ज्यादा नौकर हैं, जो सभी तरह की डिश बना लेते हैं.  वैसे तो आमतौर पर उन्हें भेल पुरी, गुजराती दाल, राजमा रोटी, दही बटाटा ही खाना पसंद है. लेकिन क्या आज जानते हैं कि मुकेश अंबानी को मुंबई के किस रेस्तरां का खाना पसंद है. आइए जानते हैं  मुकेश अंबानी का फेवरेट रेस्तरां के बारे में विस्तार से.

undefined

मुकेश अंबानी के पसंदीदा रेस्तरां

बात हो रही है मुकेश अंबानी के फेवरेट रेस्तरां के बारे में तो बता दें कि कैफे मैसूर मुंबई के सबसे पुराने रेस्तरां में से एक है. इसकी स्थापना 1930 में चौथी कक्षा की पढ़ाई छोड़ने वाले ए रामा नायक ने की थी. कैफे मैसूर रेस्तरां में आपको शुद्ध शाकाहारी ही भोजन मिलेगा.  यहां का भोजन मुकेश अंबानी खाना पसंद करते हैं. यह रेस्टोरेस्ट अंबानी का फेवरेट है.

undefined

मुकेश अंबानी का फेवरेट डिश

मुकेश अंबानी को आज के समय में बच्चा-बच्चा जानते हैं. मुकेश अंबानी को खाने-पीने का भी शौक है. मुकेश अंबानी का फेवरेट डिश इडली सांभर है. वह सिर्फ इडली सांभर के लिए कैफ मैसूर रेस्तरां आते हैं. बताया जाता है कि मुंकेश का यह सबसे पसंदीदा रेस्तरां है, जहां से वो अक्सर इडली सांभर आर्डर करते रहते हैं। दरअसल, कैफे मैसूर के मालिकों ने अखबारों में आने वाली वो खबरे भी लगाई हैं, जिसमें मुकेश अंबानी रेस्तरां में खाते हुए दिखा दिए हैं.

Also Read: India Most Expensive Hotel: रामबाग पैलेस है भारत का सबसे महंगा होटल, मिल चुका है ट्रैवल प्लस लेजर अवॉर्ड
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola