MP Board 10th 12th Result 2023 Date: MPBSE 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा जल्द, तारीख पर क्या है लेटेस्ट अपडेट

MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023 Date kab aayega: एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 जल्द जारी होने की संभावना है. एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी करेगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 से जुड़े सभी अपडेट यहां चेक करें.
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023: मध्य प्रदेश, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 जल्द ही जारी होने की संभावना है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड के परिणाम जारी करेगा. परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए अपने एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 को तैयार रखें. एक बार एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट आगे चेक करें.
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे.
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 जल्द जारी होगा. रिजल्ट बोर्ड अधिकारियों द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है. MPBSE 10th 12th Result 2023 एक ही दिन एक साथ जारी होंगे.
-
Mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, और Mpbse.nic.in देखने और जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें हैं.
-
होमपेज पर, “MP Board Class 10th Result 2023” या “MP Board Class 12th Result 2023” लिंक को देखें.
-
जरूरी डिटेल भरें, उदाहरण के लिए, रोल नंबर और अन्य मूलभूत जानकारी.
-
जानकारी दर्ज करें और एमपी बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा.
-
भविष्य के लिए रिजल्ट की एक प्रिंट कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें.
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 2023 आधिकारिक साइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी चेक किए जा सकते हैं. छात्रों को एसएमएस द्वारा अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए 3 आसान चरणों का पालन करना होगा:
MPBSE कक्षा 10 के परिणाम के लिए “MPBSE10Roll Number” टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें.
MPBSE कक्षा 12 के परिणाम के लिए भी, “MPBSE12Roll Number” टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें.
आपको मोबाइल फोन पर एमपीबीएसई कक्षा 10 या 12 के परिणाम 2023 मिल जाएंगे.
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में इस साल 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया है. ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है. हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. बोर्ड इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित करने के बाद जारी करेगा.
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जारी होगा. बता दें कि बोर्ड रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक, टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जानकारी भी साझा करेगा.
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की ओरिजनल मार्कशीट के लिए स्टूडेंट्स को कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की तरफ से वितरित की जाएगी. हालांकि, इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. एमपी बोर्ड मार्कशीट में स्कूल कोड, सेंटर कोड, स्टूडेंट टाइप, इनरोलमेंट नंबर, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, स्टूडेंट का नाम, जन्मतिथि, मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस सहित अन्य जरूरी जानकरी दी होगी.
2022 में एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत 72.72% रहा था. लड़कों का रिजल्ट 69.94% और लड़कियों का रिजल्ट 75.64% रहा. कक्षा 10वीं पास प्रतिशत 59.54 प्रतिशत दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




