MP Board Result 2023: MPBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आयेगा? यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023 kab aayega: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड के परिणाम जल्द ही जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे. लेटेस्ट अपडेट जानें.
MP Board MPBSE 10th 12th Result 2023 kab aayega: मध्य प्रदेश, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 जल्द जारी होने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई जल्द ही 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड के परिणाम जारी करेगा. हालांकि इस संबंध में बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए अपने एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 को तैयार रखें. एक बार एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 रिजल्ट लिंक जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे. MPBSE 10th 12th Result 2023 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट यहां चेक करें.
एमपी बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
-
Mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, और Mpbse.nic.in देखने और जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें हैं.
-
होमपेज पर, “MP Board Class 10th Result 2023” या “MP Board Class 12th Result 2023” लिंक को देखें.
-
जरूरी डिटेल भरें, उदाहरण के लिए, रोल नंबर और अन्य मूलभूत जानकारी.
-
जानकारी दर्ज करें और एमपी बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा.
-
भविष्य के लिए रिजल्ट की एक प्रिंट कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें.
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे 2023 आधिकारिक साइट के अलावा एसएमएस के जरिए भी चेक किए जा सकते हैं. छात्रों को एसएमएस द्वारा अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए 3 आसान चरणों का पालन करना होगा:
MPBSE कक्षा 10 के परिणाम के लिए “MPBSE10Roll Number” टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें.
MPBSE कक्षा 12 के परिणाम के लिए भी, “MPBSE12Roll Number” टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें.
आपको मोबाइल फोन पर एमपीबीएसई कक्षा 10 या 12 के परिणाम 2023 मिल जाएंगे.
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 बोर्ड अधिकारियों द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है.
2022 में एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का पास प्रतिशत 72.72% रहा था. लड़कों का रिजल्ट 69.94% और लड़कियों का रिजल्ट 75.64% रहा. कक्षा 10वीं पास प्रतिशत 59.54 प्रतिशत दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




