ePaper

मौनी रॉय के रिंग फिंगर पर दिखी डायमंड रिंग, फैंस बोले- क्या हो गई सगाई?

Updated at : 09 Aug 2020 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय के रिंग फिंगर पर दिखी डायमंड रिंग, फैंस बोले- क्या हो गई सगाई?

mouni roy flaunts diamond ring : अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) बॉलीवुड की उन अभिनेत्र‍ियों में शुमार की जाती हैं जो अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. अब मौनी रॉय के एक वीडियो ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक्ट्रेस की रिंग फिंगर पर एक हीरे वाली अंगूठी दिख रही है. ऐसे में फैंस कयास लगा रहे है कि कही सच में मौनी ने चुपके से सगाई तो नहीं कर ली.

दरअसल, मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में मौनी की रिंग फिंगर में एक बड़ी डायमंड वाली अंगूठी को देखा जा सकता है. इसे देखकर उनके फैंस कमेंट कर रहे है कि कही एक्ट्रेस ने चुपके से लंदन में ही सगाई तो नहीं कर ली है. हालांकि अब सही में उन्होंने सगाई की है या नहीं ये तो वही बता सकती हैं.

undefined

फिलहाल मौनी रॉय अभी लंदन में रह रही हैं. वहां वह अपनी आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं. बता दें कि मौनी रॉय का एक्टर मोहित रैना के साथ अफेयर के चर्चे भी खूब हुए थे. जिसके बाद खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. उसके बाद एक्ट्रेस का नाम ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ जोड़ा गया. ऐसी अफवाह थीं कि दोनों का अफेयर चल रहा है. हालांकि इस बारे में दोनों ने कभी कुछ कहा नहीं.

Also Read: ‘सवार लूं’ गाने पर Mouni Roy ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहे VIDEO से नहीं हटेगी नजर

मौनी रॉय अपनी डांसिंग स्किल की वजह से जानी जाती हैं. ‘गली-गली…’ से लेकर ‘ओढ़नी…’ तक उनके कई हिट डांस नंबर्स हैं. मौनी अपने डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. हालांकि वह एक प्रशिक्षित डांसर नहीं है. उनकी मानें, तो डांस के प्रति उनका लगाव ही है, जो वो इतनी सहजता से डांस कर लेती हैं और उसे एन्जॉय करती हैं. मौनी सुरों की भी पक्की हैं, जबकि उन्होंने उसकी भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली है, पर अगर उन्हें मौका मिले, तो वह सिंगिंग करने को भी तैयार हैं.

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो मौनी रॉय डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ दिखेंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में मौनी रॉय विलन के किरदार में दिखाई देंगी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola