Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी के दिन न करें ये काम,आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए करें ज्योतिष उपाय

Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी 12 मई को है. यह एकादशी भीसाल भर पड़ने वाले अन्य एकादशी तिथियों की तरह ही भगवान विष्णु को समर्पित है.
Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है. वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि (Ekadashi Tithi) को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस बार यह तिथि 12 मई को पड़ रही है. मोहिनी एकादशी को लेकर ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन ही भगवान विष्णु ( Lord Vishnu) ने असुरों से अमृत कलश लेने के लिए मोहिनी का रूप धरा था अपने रूप के जाल में असुरों को फंसा कर उनसे अमृत कलश लेकर भगवान विष्णु ने देवताओं को अमृतपान कराया था. ज्योतिष के अनुसार मोहिनी एकादशी के दिन आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए कुछ उपाय करने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि ये उपाय करने से जीवन में आ रही परेशानी दूर होती है. जानें मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2022) के दिन कौन से उपाय करने चाहिए. साथ ही यह भी जान लें कि इस दिन किस तरह की गलतियां भूल कर भी नहीं करनी चाहिए.
-
मोहिनी एकादशी या एकादशी तिथि के दिन तुलसी के पत्तों को न तोड़ें.
-
एकादशी तिथि को बाल, मूंछ, दाढ़ी या नाखून आदि न काटें.
-
जीवनसाथी के साथ नजदीक संबंध न रखें.
-
मोहिनी एकादशी ही नहीं किसी भी एकादशी के दिन चावल का सेवन न करें.
-
मोहिनी एकादशी के दिन तामसिक चीजों का सेवन करने से बचें.
-
किसी के लिए भी अपने मुंह से अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें.
Also Read: Mohini Ekadashi 2022 Date: 11 या 12 मई कब है मोहिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पारण का समय
मोहिनी एकादशी से एक दिन पहले तुलसी के पत्ते को तोड़कर रख लें. अब एकादशी के दिन थोड़ा दूध लें और उसमें केसर और तोड़े हुए तुलसी के पत्ते डाल दें. दूध, केसर, तुलसी पत्ते के इस मिश्रण का भोग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को लगाएं. फिर भोग के प्रसाद के रूप में इसे पूरे परिवार समेत ग्रहण करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही आर्थिक परेशानी दूर होती और घर में धन-समृद्धि आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




