Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती अब ICU से बाहर, हॉस्पिटल से सामने आया वीडियो, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Mithun Chakraborty Health Update: सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद फैंस और उनके चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हो गए थे. हालांकि अब वो ठीक है.

विज्ञापन
undefined

जब से दिग्गज एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तब से ही फैंस उनके सेहत को लेकर चिंतित है. सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें इलाज के लिए एडमिट कराया गया था.

विज्ञापन
undefined

अपोलो अस्पताल ने बीते दिन बयान जारी कर बताया कि अभिनेता को Ischemic Cerebrovascular Accident (स्ट्रोक) आया था, जिसका ब्रेन से संबंध है. हालांकि अब वो ठीक है.

undefined

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती और बहू मदालसा शर्मा ने बताया था कि उनके पिता ठीक है और वो रूटीन चेकअप के लिए गए थे. अब उनके पिता ठीक है. टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है.

undefined

कोलकाता में शास्त्री नाम की एक बंगाली फिल्म की मिथुन चक्रवर्ती शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म में उनकी को-स्टार देबाश्री रॉय ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है.

undefined

जूम टीवी से बात करते हुए देबाश्री रॉय ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती आईसीयू से बाहर हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टर का शुगर लेवल कम हो गया है और वह बेचैनी महसूस कर रहे थे.

undefined

फिल्म शास्त्री के निर्देशक पथिकृत बसु ने कहा कि बताया कि एक्टर अब बेहतर है. साथ ही बताया कि, एक्टर ने उनसे कहा है कि वो कुछ दिनों में फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे. साथ ही सेट पर वापस आने के बारे में उनसे बात की.

undefined

रविवार को पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार, मिथुन चक्रवर्ती से मिले. इस दौरान एक्टर का वीडियो एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. इसमें एक्टर उनलोगों से बात करते दिख रहे है.

undefined

वीडियो में डॉक्टर मिथुन चक्रवर्ती से कहते है, “अब ठीक है, सलाइन चल रहा है, पानी आप पर्याप्त पी रहे हैं. बस पीते रहिये.” वहीं, उनसे मिलने भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली भी अस्पताल पहुंचे थे.

undefined

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘मृगया’ से की थी. एक्टर ने ‘वारदात’, ‘अविनाश’, ‘जाल’, ‘डिस्को डांसर’, ‘भ्रष्टाचार’, ‘घर एक मंदिर’, ‘वतन के रखवाले’, ‘हमसे बढ़कर कौन’, ‘चरणों की सौगंध’, ‘हमसे है जमाना’, ‘स्वर्ग से सुंदर’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

Also Read: Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती की हालत में सुधार, बहू मदालसा शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola