मिलिंद सोमन ने बर्थडे पर शेयर की न्यूड फोटो, तो फैंस बोले- इनको कुछ डेयरिंग करना था

Updated:
विज्ञापन

Milind Soman nude photo on birthday : मिलिंद सोमन एक्टर (Milind Soman) से कहीं ज्यादा फिटनेस फ्रीक की पहचान रखते हैं. आज एक्टर अपना 55वां बर्थडे गोवा में अपनी पत्नी अंकिता कोंवर (Ankita Konwar) के साथ मना रहे है. अपने बर्थडे के खास मौके पर मिलिंद ने अपनी न्यूड तसवीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसे देखते ही इंटरनेट पर फैंस के रिएक्शन आने लगे है.

विज्ञापन

Milind Soman nude photo on birthday : मिलिंद सोमन एक्टर (Milind Soman) से कहीं ज्यादा फिटनेस फ्रीक की पहचान रखते हैं. आज एक्टर अपना 55वां बर्थडे गोवा में अपनी पत्नी अंकिता कोंवर (Ankita Konwar) के साथ मना रहे है. अपने बर्थडे के खास मौके पर मिलिंद ने अपनी न्यूड तसवीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसे देखते ही इंटरनेट पर फैंस के रिएक्शन आने लगे है.

विज्ञापन

मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर अपनी न्यूड तसवीर शेयर कर लिखा, ‘हैपी बर्थ डे टू मी.’ इस तसवीर को उनकी पत्नी अंकिता ने क्लिक किया है. एक्टर इस तसवीर में बीच किनारे दौड़ते हुए दिख रहे है. फैंस को जहां एक्टर की ये सुपरहॉट तसवीर पसन्द आ रही है तो वहीं मीडिया यूजर्स इसपर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर कमेंट कर रहे है.

ट्वीटर पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, मिलिंद सोमन को देखकर मैं अपने फैट बेली से कहता हूं, कुछ तो शर्म करो जनाब कुछ तो शर्म करो. एक मीडिया यूजर लिखता है, मिलिंद सोमन- अपुन को जिंदगी में कुछ डेयरिंग करना था. वहीं, कई यूजर्स उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे है.

undefined
https://twitter.com/an_damn_girl/status/1323936835056201731

गौरतलब है कि इससे पहले भी मिलिंद ने एक फेमस ब्रैंड के लिए मॉडल मधु सप्रे के साथ न्यूड तस्वीर खिंचवाई थी. इस तसवीर उनके मॉडलिंग के दौर का है. इस फोटो में मिलिंद ने कुछ नहीं पहन रखा था. सिर्फ एक अजगर से ही उन्होंने खुद को ढक रखा था. मैगजीन के कवर पर इस तस्वीर के पब्लिश होने पर खूब हंगामा मचा था. वहीं, हाल ही में एक्टर ने इस थोब्रौक फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.

Also Read: शिल्पा को पति के चेहरे में नजर आया ‘वड़ा पाव’, फनी मीम शेयर कर राज कुंद्रा बोले- असल में औरतें…

बता दें की 55 की उम्र में भी मिलिंद की फिटनेस लोगों के लिए इंस्पिरेशन है. चाहे वैकेशन हो या फिर अपना घर, मिलिंद अपना वर्कआउट करना नहीं भूलते. वहीं, उनकी वाइफ अंकिता की बात करें तो फिटनेस में वह भी मिलिंद का पूरा साथ देती हैं. भले ही मिलिंद और अंकिता में 26 सालों का उम्र का बड़ा अंतर हो, लेकिन इन दोनों की केमिस्‍ट्री और कनेक्‍शन जबरदस्‍त है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola