Merry Christmas OTT Release Date: कैटरीना कैफ की मेरी क्रिसमस इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, नोट कर लें तारीख
Merry Christmas OTT Release Date: कैटरीना कैफ, विजय सेतुपति स्टारर मेरी क्रिसमस ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 17 करोड़ का ही कलेक्शन किया. आइये जानते हैं ये ओटीटी पर कब रिलीज होगी.

कैटरीना कैफ, विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस, 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को जहां क्रिटिक्स और दर्शकों का खूब प्यार मिला था. वहीं ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

मेरी क्रिसमस ने बॉक्स ऑफिस पर महज 17.47 करोड़ की कमाई की. इसने ओपनिंग डे पर 2.45 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि अब ये मूवी जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

रमेश तौरानी, जया तौरानी की ओर से निर्मित, टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स के बैनर तले संजय राउत्रे और केवल गर्ग की यह फिल्म फ्रेडरिक डार्ड के फ्रांसीसी उपन्यास “ले मोंटे-चार्ज” (बर्ड इन ए केज) का रीमेल है.

मेरी क्रिसमस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 8 मार्च 2024 के आसपास स्ट्रीम होगी. बता दें कि मूवी को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में एक साथ फिल्माया गया था.

फिल्म में शानदार कलाकार हैं, जिसमें अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. हिंदी संस्करण में, दर्शक संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा काजमी और टीनू आनंद के प्रदर्शन का भी इंतजार कर सकते हैं.
Also Read: Mirzapur 3 OTT Release: पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट
इस बीच, तमिल प्रस्तुति में राधिका सरथकुमार, गायत्री, शनमुगराजन, कविन जय बाबू और राजेश जैसी प्रतिभाएं शामिल हैं, जो दोनों भाषाई क्षेत्रों के दर्शकों के लिए एक विविध और आकर्षक देखने का अनुभव सुनिश्चित करती हैं.

मेरी क्रिसमस एक मर्डर मिस्ट्री है. यह हत्या क्रिसमस की रात को होती है. इस दिन मारिया और अल्बर्ट मिलते हैं और एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं.

प्रभात खबर ने कैटरीना कैफ की मेरी क्रिसमस को 3 रेटिंग दी है. फिल्म के पहले ही सीन से दो मिक्सर में दो लोगों की दुनिया को जोड़ दिया गया है. जिसने एक में मसाला पीस रहा होता है, तो दूसरे में दवाईयां इनका आपस में क्या कनेक्शन है.

अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा, “मुझे यह फिल्म बहुत पसंद है.. @sriram.raghavanofficial कभी भी सुरक्षित खेलना नहीं जानते हैं और इस बार दो अलग-अलग संस्कृतियों से ताल्लुक रखने वाले कलाकारों के साथ हिचकॉकियन लव स्टोरी बनाई गई है और वे क्रिसमस की शाम पर एक साथ आ रहे हैं… वह फिर से नई चीजें करता है और शानदार भुगतान के साथ धीमी गति से काम करता है.”
Also Read: Maharani 3 OTT: हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस ओटीटी पर होने जा रही है रिलीज, अभी नोट कर लें तारीखप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए