ePaper

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023: टीएमसी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन 52 दिग्गजों को मैदान में उतारा

Updated at : 06 Jan 2023 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मेघालय विधानसभा चुनाव 2023: टीएमसी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन 52 दिग्गजों को मैदान में उतारा

तृणमूल कांग्रेस ने मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है.गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मेघालय दौरा जारी है.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस ने मेघालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाला है. जिसको लेकर तैयारियां अभी से शुरु कर दी गई है.गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मेघालय दौरा जारी है. मेघालय में तृणमूल कांग्रेस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

17 जनवरी को मेघालय जा सकती है ममता

17 जनवरी को एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेघालय जा सकती है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने शिलांग दौरे पर गई थी. इस दौरान मेघालय के मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि मेघालय की सरकार असम और दिल्ली से चलती है. यहां के मुख्यमंत्री अपने लोगों की बात तक दिल्ली पहुंचा नहीं सकते. वे स्टेट सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले वे मुकरो घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से भी मिलीं और पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी थी.

विस्तृत खबर थोड़ी देर में …

Also Read: Breaking News: बीएसएफ मेघालय ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ट्रकों में भरी 31 भैंसों को किया रेस्क्यू
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola