ट्विटर यूजर ने सोनू सूद को बताया 'अगला अमिताभ', तो एक्टर ने दिया ये जवाब
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 May 2020 11:04 AM
Sonu Sood- बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों अपने काम से लोगों के दिलों पर छाये हुए है. सोनू लगातार मुंबई में फंसे अलग अलग राज्यों के प्रवासी मजदूरों को घरों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. अब तक सोनू सूद ने 12000 से अधिक लोगों की मदद की है और इस कारण एक सुपर हीरो के रूप में सम्मानित किया जा रहा है. हाल ही में एक फैन ने सोनू सूद को अमिताभ बच्चन से कंपेयर किया, जिसके बाद एक्टर ने ऐसा जवाब दिया जो वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों अपने काम से लोगों के दिलों पर छाये हुए है. सोनू लगातार मुंबई में फंसे अलग- अलग राज्यों के प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) को घरों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. अब तक सोनू सूद ने 12000 से अधिक लोगों की मदद की है और इस कारण उन्हें एक सुपर हीरो के रूप में सम्मानित किया जा रहा है. हाल ही में एक यूजर ने सोनू सूद को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से कंपेयर किया, जिसके बाद एक्टर ने ऐसा जवाब दिया जो वायरल हो रहा है.
Also Read: सोनू सूद के बाद अब अमिताभ बच्चन भी प्रवासियों को भेजने में जुटे, यूपी के मजदूरों को ऐसे भेजेंगे घर
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- ‘जब सब ठीक हो जाएगा, उसके बाद आपको हर संडे शूट से छुट्टी लेनी पड़ेगी. लोग आपसे मिलने आएंगे, जो लोग घूमने आएंगे वे पूछेंगे कि सोनू सूद का घर कहां है. सोनू सूद अगला अमिताभ.’ बता दें कि संडे को अमिताभ बच्चन अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मिलते हैं. इसलिए फैन ने उन्हें अगला अमिताभ बच्चन कहा. यूजर के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने जवाब दिया, ‘वो क्यों मेरे घर आएंगे दोस्त. मैं उन सब के घर जाऊंगा. बहुत सारे आलू के परांठे, पान और चाय उधार है मेरे भाइयों पर.’
वो क्यों मेरे घर आएँगे दोस्त। मैं उन सब के घर जाऊँगा। बहुत सारे आलू के पराँठे, पान और चाय उधार है मेरे भाइयों पर। ❣️ https://t.co/4PFSn68E13
— sonu sood (@SonuSood) May 27, 2020
वहीं, हाल ही में सोनू सूद ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया था. उन्होंने ट्वीट किया था,’ मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों. अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें. 18001213711. और बताएं आप कितने लोग हैं, कहाँ हैं अभी, और कहां जाना चाहते हैं. मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे.’
मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों. अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें
18001213711
और बताएं आप कितने लोग हैं, कहाँ हैं अभी, और कहां जाना चाहते हैं. मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे. pic.twitter.com/Gik2eSCiQZ— sonu sood (@SonuSood) May 25, 2020
इसके बाद से सोनू सूद के फोन पर लगातार मैसेज आ रहे थे. इस बीच उन्होंने अपने मोबाइल फोन का एक वीडियो शेयर किया था. इस मोबाइल फोन पर लोग लगातार सोनू सूद को व्हाट्सऐप मैसेज कर रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा, ‘आपके संदेश हमें इस रफ्तार से मिल रहे हैं. मैं और मेरी टीम पूरी कोशिश कर रहे हैं हर किसी को मदद पहुंचे. लेकिन अगर इसमें हम कुछ मैसेजेस को मिस कर दें, उसके लिए मुझे क्षमा कीजिएगा.’
आपके संदेश हमें इस रफ़्तार से मिल रहें हैं। मैं और मेरी टीम पूरी कोशिश कर रहें हैं हर किसी को मदद पहुँचे! लेकिन अगर इस में हम कुछ मेसजेज़ को मिस कर दें, उसके लिए मुझे क्षमा कीजिएगा 🙏 pic.twitter.com/wS7vVk9bjv
— sonu sood (@SonuSood) May 27, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










