Coronavirus Outbreak Latest News : एमसी मैरीकॉम ने तोड़ा क्वारेंटाइन प्रोटोकॉल, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में हुई शामिल
बॉक्सर और राज्य सभा सांसद एमसी मैरी कॉम पर कोरोना को लेकर लापरवाही का आरोप लग रहा है.
नयी दिल्ली : कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. दुनिया भर में वायरस के कारण मृतकों की संख्या 11,000 के पार चली गई है. भारत में भी संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच बॉक्सर और राज्य सभा सांसद एमसी मैरी कॉम पर कोरोना को लेकर लापरवाही का आरोप लग रहा है.
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मैरी कॉम ने सेहत सुरक्षा से जुड़ा प्रोटोकॉल तोड़कर सीधे राष्ट्रपति भवन पहुंची. हाल ही मैरी कॉम जॉर्डन में आयोजित हुए एशिया-ओसियाना ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स में खेलकर स्वदेश लौटी थीं. मैरी कॉम को ऐहतियातन 14 दिन क्वारेंटाइन में बिताने थे. लेकिन 18 मार्च को मैरी कॉम राष्ट्रपति भवन में ब्रैकफस्ट कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. मैरीकॉम 13 मार्च को भारत लौटीं थीं और उन्हें 27 मार्च तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रमों या आम लोगों के बीच नहीं जाना था. बावजूद वो राष्ट्रपति भवन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर हैंडल में तसवीरें साझा की हैं उसमें मैरीकॉम भी नजर आ रही हैं. फोटो के साथ लिखा है, राष्ट्रपति कोविंद ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सांसदों के लिए राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट का आयोजन किया था.
President Kovind hosted Members of Parliament from Uttar Pradesh and Rajasthan for breakfast at Rashtrapati Bhavan this morning. pic.twitter.com/Rou6GLrSHH
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 18, 2020
इसी कार्यक्रम में बीजेपी के सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे, जो इससे पहले कोरोना वायरस पीड़ित सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में भी मौजूद थे. सिंह ने अब खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है.
अब मैरी कॉम ने इस मामले में कहा, जब से मैं जॉर्डन से आयी हूं तब से मैं घर में हूं. मैं सिर्फ राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया. जॉर्डन से लौटने के बाद मेरा एकांतवास खत्म हो गया लेकिन मैं तीन-चार दिन के लिए घर जा रही हूं. उन्होंने कहा, मैंने न तो दुष्यंत सिंह से हाथ मिलाया और न ही उनसे मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










