Mauni Amavasya 2023 Mantra: मौनी अमावस्या पर करें इन खास मंत्रों का जाप, बनेगा हर बिगड़ा काम

Mauni Amavasya 2023 Mantra:अमावस्या तिथि दान पुण्य जैसे कार्यों के लिए अधिकतर शुभ मानी जाती है. तो वही इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है. जिन व्यक्तियों का चंद्रमा कमजोर है उन्हें अमावस्या तिथि के दौरान कुछ मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए.
Mauni Amavasya 2023 Mantra: साल की पहली अमावस्या 21 जनवरी 2023 को पड़ रही हैं. अमावस्या तिथि दान पुण्य जैसे कार्यों के लिए अधिकतर शुभ मानी जाती है. तो वही इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है. इस दिन पितरों का तर्पण करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है.
पंचाग के अनुसार माघ महीने की अमावस्या तिथि 21 जनवरी 2023 शनिवार को सुबह 06 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी और 22 जनवरी 2023 को सुबह 02 बजकर 22 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 को है. इसी दिन स्नान और दान करना शुभ रहेगा.
चंद्रमा मन का कारक माना जाता है जिस कारण अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अशुभ हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह का मानसिक तनाव रहता है. ऐसे में व्यक्ति को खास तौर पर अमावस्या तिथि के दौरान चंद्र देव की पूजा के साथ साथ निबंध दिए गए उनके कुछ मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए.
कहा जाता है इनके मंत्रों का जप करने से जातक अपने मानसिक अवरोधों से छुटकारा पाता है. मनोबल का अभाव नही होता. साथ ही साथ व्यक्ति के भीतर सकारात्मक विचारों का अभाव नहीं रहता. ध्यान रहे इन आगे बताए जाने वाले मंत्रों का जप हमेशा ध्यानावस्था में ही करें.
श्वेतः श्वेताम्बरधरः श्वेताश्वः श्वेतवाहनः.
गदापाणि द्विर्बाहुश्च कर्तव्योः वरदः शशिः..
-
जीवन की परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने और तालमेल बिठाने में मदद मिलती है.
-
जातक की वाणी व्यवहार और स्मरणशक्ति को बल मिलता है.
-
मंत्र के शुभ प्रभाव से परिवार में हर्ष आनंद रहता है, सदस्य एक-दूसरे के प्रति स्नेह और आदरभाव रखने लगते हैं. साथ ही साथ चंद्रमा की प्रबलता से आर्थिक और सामाजिक पक्ष मजबूत है.
मौनी अमावस्या के दिन खासतौर पर अगर विद्यार्थियों द्वारा इस मंत्र का जप किया जाए तो उनकी स्मरणशक्ति और एकाग्रता बढ़ती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










