वाराणसी में मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डूबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आज वाराणसी के गंगा घाटों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान मौके पर सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Varanasi News: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आज वाराणसी के गंगा घाटों पर सुबह से ही स्नानार्थियों का तांता लगा रहा. स्नानार्थी ठंड और घने कोहरे के बीच गंगा में डूबकी लगाते नजर आये. स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन कर शीश नवाया. इस दौरान मौके पर सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने मौन रहकर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाया. स्नान के बाद श्रद्धालु श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में शीश झुकाने पहुंचे. आपको बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान-दान का एक विशेष महत्व है. इस दिन गंगा तट पर स्नान-दान की अपार महिमा है.

undefined

गंगा में स्नान के बाद आज तिल या इससे बनी खाद्य सामग्री, आंवला और कपड़े का दान करना चाहिए. इस दिन गुड़ और काले तिल के लड्‌डू बनाने का भी एक विशेष महत्व है. स्नान-दान के बाद साधु-संतों, तीर्थ पुरोहितों और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए. इसके साथ ही नियम और संयम के साथ रहना चाहिए.

undefined

मौनी अमावस्या को लेकर वाराणसी के घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिये विशेष व्यवस्थाएं की गई थी. श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिये यहां बैरिकेडिंग लगाई गई, इसके अलावा गोताखोरों की भी तैनाती की गई. जिससे किसी भी अप्रिय घटना के दौरान तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके. गंगा में राजघाट से सामने घाट तक जल पुलिस के जवान स्टीमर लेकर चक्कर लगा रहे थे.

undefined
Also Read: बरेली में इस बार प्रत्याशी फोन की घंटियां बजाकर मतदाताओं से मांग रहे वोट, कार्यालय पर बने वार रूम

रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola