ePaper

31 दिसंबर से पहले खरीद लीजिए मारुति और ऑडी की कार, वर्ना फिर 01 जनवरी से मलते रह जाइएगा हाथ

Updated at : 27 Nov 2023 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
31 दिसंबर से पहले खरीद लीजिए मारुति और ऑडी की कार, वर्ना फिर 01 जनवरी से मलते रह जाइएगा हाथ

देश-दुनिया में बढ़ती महंगाई के इस दौर में वाहनों में इस्तेमाल होने वाले कल-पुर्जों और सामानों की कीमतों का हवाला देते हुए मारुति सुजुकी इंडिया ने कारों और अन्य वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. वाहन निर्माता कंपनी ने कहा कि वह जनवरी 2024 में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने जा रही है.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Car Prices Hike : क्या आप नए साल पर मारुति की कोई भी सस्ती कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर आप ऐसा प्लान बना रहे हैं, तो जरा ठहरिए. तब आप 31 दिसंबर 2023 से पहले मारुति की जो कार खरीदना चाहते हैं, उसे बुक करा लीजिए. इस डेट तक आप अपनी पसंद वाली मारुति कार बुक नहीं करते हैं, तो फिर आपको हाथ मलना पड़ेगा. अब आप पूछें कि क्यों? तो इसका जवाब यह है कि 1 जनवरी 2024 से मारुति की कारों की कीमत बढ़ जाएगी. इस बात का मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार 27 नवंबर 2023 को ऐलान कर दिया है.

मारुति सुजुकी इंडिया क्यों बढ़ाएगी कीमत

देश-दुनिया में बढ़ती महंगाई के इस दौर में वाहनों में इस्तेमाल होने वाले कल-पुर्जों और सामानों की कीमतों का हवाला देते हुए कंपनी ने कारों और अन्य वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. घरेलू वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि वह जनवरी 2024 में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने जा रही है.

कितनी बढ़ेगी कीमत, पता नहीं

भारत समेत पूरी दुनिया में मारुति सुजुकी कम कीमत वाली सस्ती और छोटी कार ऑल्टो से लेकर मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल्स (एमयूवी) इनविक्टो तक की कारों की एक सीरीज का उत्पादन और बिक्री करती है. भारत के एक्स-शोरूम में इन कारों की कीमत कीमत 3.54 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 28.42 लाख रुपये तक जाती है. हालांकि, कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह किस मॉडल की कारों पर कितनी कीमत बढ़ाएगी.

ऑडी भी बढ़ाएगी कीमत

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा कि कंपनी ने महंगाई बढ़ने और वाहनों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कल-पुर्जों और अन्य सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी होने की वजह से उसने जनवरी 2024 में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है. इतना ही नहीं मारुति सुजुकी के साथ ही जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भी कच्चे माल की मांग और परिचालन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए जनवरी 2024 से भारत में अपनी कारों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया है.

Also Read: PHOTO: माइलेज की चैंपियन है Maruti की ये एसयूवी कार, टिआगो और सी3 को दे रही टक्कर

प्रीमियम कारों की कीमत नहीं बढ़ाएगी ऑडी

ऑडी इंडिया की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगी और सभी मॉडल रेंज में बढ़ोतरी होगी. ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लो ने कहा कि सप्लाई चेन संबंधित कच्चे माल की बढ़ती मांग और ऑपरेशनल लागत के कारण हमने ब्रांड की प्रीमियम कारों की कीमतों में बदालव नहीं किया है. उन्होंने कहा कि इसके बदले हमने अपने मॉडल रेंज में मूल्य सुधार किया है. उन्होंने कहा कि कीमतों में बदलाव करने मकसद ऑडी इंडिया और हमारे डीलर भागीदारों की सतत वृद्धि सुनिश्चित करना है. हम यह तय करेंगे कि कीमतों में बढ़ोतरी का प्रभाव ग्राहकों पर कम से कम पड़े. ऑडी इंडिया ने क्यू3 एसयूवी से लेकर स्पोर्ट्स कार आरएसक्यू8 तक कई कार बेचती है, जिनकी कीमत 42.77 लाख रुपये से 2.22 करोड़ रुपये के बीच है.

Also Read: Army के जवानों को मारुति ने दिया New Year का तोहफा! इस कार पर नहीं लगेगा टैक्स

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola