Ponniyin Selvan: रॉयल लुक में बेहद हसीन दिखीं ऐश्वर्या राय, जानें किस दिन रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म

फिल्म पोन्नियिन सेलवन के मेकर्स ने ट्विटर पर नया पोस्टर जारी किया है. ये फिल्म दो पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट 30 सितंबर को रिलीज होने वाला है.
Ponniyin Selvan release date: डायरेक्टर मणिरत्नम की मचअवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan) को लेकर अक्सर खबर आती रहती हैं. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा, सरथकुमार, रहमान और ऐश्वर्या लेक्ष्मी अहम भूमिका निभाते नजर आएगी. फिल्म से इन एक्टर्स का लुक रिवील हो गया है, जो काफी जबरदस्त दिख रहा है. साथ ही इसके रिलीज डेट के बारे में बता दिया गया है.
पोन्नियिन सेलवन का पोस्टर
दरअसल, फिल्म पोन्नियिन सेलवन के मेकर्स ने नया पोस्टर जारी किया है. ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं. ये फिल्म दो पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका पहला पार्ट 30 सितंबर को रिलीज होने वाला है. पोस्टर में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल लुक दिख रहा है. उनकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही है. जबकि त्रिशा भी बेहद हसीन लग रही है और उनके चेहरे पर एक मुस्कान है.
https://www.instagram.com/p/CanFivIP_nD/
पोन्नियिन सेलवन की कहानी
फिल्म में नंदिनी के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन, आदित्य करिकलम के रूप में विक्रम, अरुलमोझी वरमन के रूप में जयम रवि, वंधियाथेवन के रूप में कार्थी और कुंडवई के रूप में त्रिशा हैं. फिल्म पोन्नियिन सेलवन इसी नाम के एक ऐतिहासिक उपन्यास पर आधारित है, जिसे लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति ने लिखा है. उपन्यास चोल वंश के राजराजा चोल प्रथम की कहानी कहता है.
#Maniratnam's much expected magnum opus #PonniyinSelvan – 1 on the big screens from Sept 30th 👍🔥
The warriors #ChiyaanVikram #Karthi #JayamRavi#PS1 #PS1FirstLooks @MadrasTalkies_ @LycaProductions @johnsoncinepro pic.twitter.com/1TMDhaF4Dc
— Kaushik LM (@LMKMovieManiac) March 2, 2022
इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म पोन्नियिन सेलवन तमिल, हिंदी, मलयालम, तलुगु और कन्नड़ में रिलीज होगी. वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो पिछली बार एक्ट्रेस फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी. इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है औऱ कई सारी तसवीरें शेयर करती रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




