Shahid Kapoor की बहन Sanah दुल्हन के जोड़े में दिखीं खूबसूरत, सना- मयंक की शादी की पहली तसवीर आई सामने

सना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तसवीरें पोस्ट की हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने सिर्फ एक ब्लैक हर्ट बनाया. पहली फोटो में सना और मंयक साथ में काफी खुश दिख रहे है.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की बहन सना कपूर ने बॉयफ्रेंड मयंक पाहवा के साथ सात फेरे ले लिए. सना, पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी है और उन्होंने फिल्म शानदार से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था. सना और मंयक ने महाबलेश्वर में शादी की. शादी की तसवीरें सना ने अब शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है.
सना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तसवीरें पोस्ट की हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने सिर्फ एक ब्लैक हर्ट बनाया. पहली फोटो में सना और मंयक साथ में काफी खुश दिख रहे है. दुल्हन के जोड़े में सना काफी खूबसूरत लग रही है. मरून कलर का फुल स्लीव ब्लाउज और आसमानी ब्लू कलर का स्कर्ट पहने हुए वो दिख रही है. साथ ही ब्लू कलर का दुपट्टा उन्होंने कैरी किया है.
https://www.instagram.com/p/Cam6OjzqEEl/
सना कपूर का स्टनिंग लुक
सना कपूर का तसवीरों में काफी सिंपल लुक दिख रहा है, लेकिन फिर भी वो बहुत हसीन लग रही है. तसवीरों पर यूजर्स उन्हें शादी की बधाई दे रहे है. सना की भाभी मीरा राजपूत ने लिखा, बधाई. विक्रांत मैसी ने लिखा, तुम दोनों को मुबारक हो. कई यूजर्स ने भी कमेंट बॉक्स में लिखा, शुभकामनाएं.
मीरा राजपूत ने शेयर की खूबसूरत तसवीरें
मीरा राजपूत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तसवीरें पोस्ट की है. सना कपूर और मयंक पाहवा की शादी की फोटोज शेयर कर उन्होंने दोनों को बधाई दी. वही, मीरा ने अपने पति शाहिद कपूर के साथ भी तसवीरें शेयर की थी. व्हाइट आउटफिट में मीरा बहुत खूबसूरत लगी तो ब्लैक शेरवानी में शाहिद काफी स्मार्ट लगे.
https://www.instagram.com/p/CanADwxtvYC/
कलीरा सेरेमनी की तसवीरें
वहीं, बीते दिन सना कपूर की कलीरा सेरेमनी की तसवीरें नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. पिंक और येलो कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस में सना नजर आई थी. बता दें कि शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




