ePaper

आगरा में युवक ने बंधक बनाकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Updated at : 24 Jan 2022 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
आगरा में युवक ने बंधक बनाकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

आगरा में युवती ने एक युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती की मां की सूचना पर युवती को युवक के घर से बरामद किया.

विज्ञापन

Agra News. आगरा जिले के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रहने वाले और अपने आप को पूर्व विधायक का भतीजा बताने वाले युवक पर उसके घर में दुकान करने वाली युवती ने बंधक बनाकर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती की मां की सूचना पर युवती को युवक के घर से बरामद किया. इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अभी पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार यमुनापार के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती के घर पर दो युवक फॉर्च्यूनर से पहुंचे. उस समय युवती घर पर अकेली थी. क्योंकि उसकी मां और भाई शादी में गए हुए थे. युवती ने जब दरवाजा खोला तो दोनों युवक घर के अंदर आ गए. युवती की मां ने बताया कि दोनों युवकों ने उनकी बेटी का मुंह बंद कर जबरदस्ती उसे गाड़ी में बिठा लिया और उसे अपने घर में ले गया. जहां पर उसके साथ मारपीट की और बंधक बना लिया.

युवती के भाई ने बताया कि रात को जब आरोपी युवक टॉयलेट करने गया तो उसकी बहन ने मौका पाकर अपने घर वालों को फोन से जानकारी दे दी. इसके बाद परिजन युवक के घर पहुंच गए और पुलिस को मौके पर बुला लिया. युवती की मां के साथ पुलिस ने युवक के घर से युवती को बरामद कर लिया.

युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन आरोपी युवक के घर में दुकान लेकर ब्यूटी पार्लर का काम करती थी. करीब ढाई महीने से युवक के डर से वह दुकान बंद कर अपने घर पर ही थी. ऐसे में आए दिन युवक उस पर फोन कर बात करने का दबाव बना रहा था. एसएचओ एत्माद्दौला सत्यदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती के परिजनों ने तहरीर दी है, जिसके अनुसार जांच की जा रही है.

Also Read: अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर घटी, अब पॉजिटिव से ज्यादा डिस्चार्ज हो रहे हैं मरीज

रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola