बदला लेने में विश्वास नहीं करती, वरना कई माकपा नेता जेल में होते, CPI (M) पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Sep 2022 9:46 PM

विज्ञापन

West Bengal News: सीएम ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र जागो बांग्ला के त्योहारी संस्करण का विमोचन कर रही थी. इस दौरान उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर बदले लेने की प्रवृत्ति रखतीं तो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कई नेता जेल में होते.

विज्ञापन

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज यानी रविवार को कहा कि वो बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करतीं. उन्होंने कहा कि अगर बदले लेने की प्रवृत्ति रखतीं तो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कई नेता जेल में होते. ममता ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद वो चाहती तो कई मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को जेल भेज सकती थीं, उनके पास इसके लिए पर्याप्त आधार थे. लेकिन उन्होंने कहा वो ऐसा नहीं की.

गौरतलब है कि रविवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र जागो बांग्ला के त्योहारी संस्करण का विमोचन कर रही थी. इस दौरान उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना साधते हुए यह बात कही थी. वहीं, अपने भाषण में ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के जरिये ट्रोलिंग किये जाने का भी जिक्र किया. साथ ही आरोप लगाया कि प्रदेश के बारे में दुष्प्रचार फैलाने के लिए बाहरी लोगों को इस्तेमाल किया गया है.

दिल्ली में कई बार महसूस होती शर्मिंदगी: ममता बनर्जी ने कहा कि जब वो दिल्ली जाती हैं तो कई बार उन्हें शर्मिंदगी सी महसूस होती है. जब उन्हें यह पता चलता है कि कैसे कुछ लोग बंगाल को बदनाम करने के लिए झूठ बोल रहे हैं. और झूठ फैला रहे हैं. कैसे कुछ लोग राज्य को बदनाम करते हैं. सीएम बनर्जी ने कहा कि ऐसे लोग उनकी सरकार को मिली मान्यता और उसकी उपलब्धियों को पचा नहीं पा रहे हैं.

बदले की राजनीति में विश्वास नहीं: सीएम ममता बनर्जी ने विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करती हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा आरोप लगाना ही गलत है कि तृणमूल कांग्रेस में सभी बुरे हैं. ममता ने कहा कि तृणमूल में सभी बुरे हैं और आपकी पार्टी (माकपा) के सभी लोग अच्छे हैं? आंखों पर इतनी भी पट्टी बांध कर मत रखिए.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, PM मोदी के ऐलान का सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola