पंचायत चुनाव से पहले केंद्र के इशारे पर लोगों को डरा रहे बीएसएफ के जवान, कूचबिहार में बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार में आयोजित सभा के दौरान केन्द्र सरकार व बीएसएफ पर जमकर निशाना साधा है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार में सभा के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसा लगता है कि बीएसएफ को गोली मारने का विशेषाधिकार मिल गया है. आये दिन बीएसएफ लोगों की गोली मार कर हत्या कर दे रही है. यह सब अधिकार बीएसएफ को भाजपा की ओर से दिया जा रहा है. बीएसएफ की सीमा 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दी गई है. लेकिन अब बीएसएफ की मनमानी नहीं चलेगी इसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पंचायत चुनाव में तो भाजपा की हार निश्चित है. लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में भाजपा को हरा कर नई सरकार बनाएंगे. मोदी बाबू कभी अमेरिका जा रहे हैं. कभी रुस जा रहे हैं, लेकिन राज्य के लोगों को पैसा नहीं दे रहे हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार आवास के 100 दिन के काम के पैसे नहीं दे रही है. ये पैसे लेकर रहेंगे. किसी की भी मनमानी नहीं चलने देंगे.
Also Read: बंगाल पंचायत चुनाव : नामांकन पत्र वापस नहीं लेने पर दंपती सीपीएम प्रार्थी के घर पर बमबाजी, 2 जिंदा बम बरामद
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, पंचायत चुनाव में हार गए तो भी याद रखिएगा राज्य में सरकार हमारी ही होगी .उन्होंने कहा कि गोली मार कर हत्या की जाती है. लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला नहीं होता है. क्या एक होम मिनिस्टर गुंडा होता है ? पंचायत चुनाव हो रहा है और वह अफ्रिका घूम रहे हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली में महागठबंधन की कोशिश चल रही है. बंगाल का महाघोट तोड़कर दिल्ली में महाजोट का गठन किया जाएगा. इसकी कोशिश की जा रही है.
Also Read: बंगाल पंचायत चुनाव : केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है. इसके पहले नामांकन के दौरान राज्य भर से अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें आई थीं. हिंसा को लेकर बीजेपी हाईकोर्ट गई थी, जहां से केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती का आदेश जारी हुआ था. हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन राहत नहीं मिली है.
Also Read: ‘डरें नहीं, हम हैं न…’ पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले सेंट्रल फोर्सेस ने किया फ्लैग मार्च
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




