बंगाल में रह रहे सारे बांग्लादेशी भारतीय नागरिक हैं : ममता बनर्जी

Kolkata: West Bengal Chief Minister and Trinamool Congress supremo Mamata Banerjee addresses during the launch of her party’s campaign ‘Banglar Garbo Mamata’ (Bengal’s Pride Mamata) ahead of the municipal election and 2021 State Assembly elections, in Kolkata, Monday, March 2, 2020. (PTI Photo)(PTI02-03-2020_000086B)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश से आये वे सभी लोग जो चुनावों में मतदान कर रहे हैं वे भारतीय नागरिक हैं और उन्हें नये सिरे से नागरिकता के लिए आवेदन देने की कोई जरूरत नहीं है.
कालियागंज (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश से आये वे सभी लोग जो चुनावों में मतदान कर रहे हैं वे भारतीय नागरिक हैं और उन्हें नये सिरे से नागरिकता के लिए आवेदन देने की कोई जरूरत नहीं है. बनर्जी ने दिल्ली में सीएए, एनआरसी, एनपीआर के मुद्दे पर हुए सांप्रदायिक दंगों से निपटने के मोदी सरकार के तरीके की आलोचना की और कहा कि वह पश्चिम बंगाल को दूसरी दिल्ली नहीं बनने देंगी.
उन्होंने एक जनसभा में यहां कहा, ‘बांग्लादेश से आये लोग भारत के नागरिक हैं. उनके पास नागरिकता है. आपको नागरिकता के लिए फिर से आवेदन देने की जरूरत नहीं है. आप चुनाव में मतदान करके प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री चुन रहे हैं… और अब वे कह रहे हैं कि आप नागरिक नहीं हैं… उनका विश्वास मत कीजिए.’
बनर्जी ने जोर देकर कहा कि वह एक आदमी को भी बंगाल से बाहर नहीं निकालने देंगी. उन्होंने कहा कि राज्य में रह रहे किसी भी शरणार्थी को नागरिकता से वंचित नहीं किया जायेगा. दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘भूलिए मत कि यह बंगाल है. जो कुछ भी दिल्ली में हुआ, उसे यहां नहीं होने दिया जायेगा. हम नहीं चाहते कि बंगाल एक और दिल्ली या एक और उत्तर प्रदेश बने.’ भाजपा ममता पर ‘मुस्लिमों के तुष्टिकरण’ और ‘वोट बैंक की राजनीति’ करने का आरोप लगाती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










