ममता को सताया मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण का डर? AIMIM के ओवैसी की एंट्री से पहले टीएमसी सुप्रीमो के बयान पर सियासत तेज

Mamata banerjee latest news : बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना के 31 सीटों के लिए तीसरे फेज का वोटिंग जारी है. वहीं मतदान से ठीक पहले ममता बनर्जी का एक बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. टीएमसी सुप्रीमो ने चंडीतल्ला की एक रैली में कहा कि बंगाल में मुस्लिम एकजुट होकर हमारे पक्ष में वोट करें. ममता ने इस दौरान कहा कि हैदराबादी ठग और फुरफुरा शरीफ के एक वाचाल लड़के के चक्कर में पड़कर अपना वोट बर्बाद न करें
बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना के 31 सीटों के लिए तीसरे फेज का वोटिंग जारी है. वहीं मतदान से ठीक पहले ममता बनर्जी का एक बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. टीएमसी सुप्रीमो ने चंडीतल्ला की एक रैली में कहा कि बंगाल में मुस्लिम एकजुट होकर हमारे पक्ष में वोट करें. ममता ने इस दौरान कहा कि हैदराबादी ठग और फुरफुरा शरीफ के एक वाचाल लड़के के चक्कर में पड़कर अपना वोट बर्बाद न करें.
ममता बनर्जी के इस बयान पर पीएम मोदी ने कूचबिहार से निशाना साधा है. वहीं राजनीतिक विश्लेषक भी टीएमसी सुप्रीमो के इस बयान के मायने निकालने में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिन सीटों पर मतदान है, उसमें कई सीट मुस्लिम बहुल है. ऐसे में ममता को डर है कि उसके वोटों का बिखराव न हो जाए और इसका फायदा बीजेपी न उठा ले जाए.
ओवैसी पर सबकी नजर– इसी बीच राजनीतिक विश्लेषकों की नजर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर टिक गई है. ओवैसी की पार्टी ने बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तरी दिनाजपुर की 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि अगर ओवैसी इन सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ते हैं तो इसका नुकसान टीएमसी को हो सकता है. ओवैसी छठे चरण के चुनाव के लिए प्रचार मैदान में कूद सकते हैं. इससे पहले ओवैसी की दो रैली रद्द हो चुकी है.
बंगाल चुनाव का होगा यूपी पर असर- बताया जा रहा है कि बंगाल चुनाव का परिणाम यूपी की राजनीति पर भी असर डाल सकता है. यूपी में ओवैसी ने अपनी एंट्री का पहले ही ऐलान कर दिया है. वहीं ओवैसी बिहार में जीत के बाद से ही लगातार पार्टी की विस्तार करने में लगे हैं.
125 सीट मुस्लिम बहुल– रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के 125 सीट मुस्लिम बहुल है. मालदा और मुर्शिदाबाद के कई सीट पर मुस्लिम वोटर ही जीत और हार तय करते हैं. बंगाल में मुस्लिम वोट मुख्य रूप से कांग्रेस और टीएमसी को मिलता रहा है.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




