PM Modi और अमित शाह झूठे, मैं स्ट्रीट फाइटर...बैन हटने के बाद बीजेपी पर गरजीं ममता बनर्जी

Bengal assembly election 2021: इलेक्शन कमीशन द्वारा लगाए गए 24 घंटे के बैन के बाद ममता बनर्जी ने बारासात और विधाननगर इलाके में रैली की. ममता बनर्जी ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला किया. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा जितनी भी साजिश कर ले, लेकिन बंगाल की जनता उनके साजिश को नाकाम कर देगी.
इलेक्शन कमीशन द्वारा लगाए गए 24 घंटे के बैन के बाद ममता बनर्जी ने बारासात और विधाननगर इलाके में रैली की. ममता बनर्जी ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला किया. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा जितनी भी साजिश कर ले, लेकिन बंगाल की जनता उनके साजिश को नाकाम कर देगी. उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी को झूठा भी बताया. उन्होंने अमित शाह पर भी एनआरसी को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया
बैन हटने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी झूठे हैं. उन्होंने लोगों को गुमराह किया है और विकास के बजाय सबकुछ बेचने में लगे हैं. ममता ने इस और किरोसीन की कीमत को लेकर भी बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधा. टीएमसी नेता ने इस दौरान कहा कि बीजेपी उन्हें नहीं हरा सकती है.
ममता बनर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह रोज एनआरसी पर झूठ बोल रहे हैं. शाह से पूछा जाना चाहिए कि जीवन असम में हो रहा है, वो क्या झूठ है. ममता ने दावा किया कि असम में लाखों बंगालियों को डिटेंशन कैंप में डाल दिया गया है.
बारासात के बाद ममता बनर्जी ने विधाननगर में भी एक रैली की. उन्होंने इस दौरान कहा कि बीजेपी के पास पैसा है, गुंडे है, लोग है. केंद्रीय एजेंसी है. इसके बाद भी बीजेपी साजिश कर रही है. बीजेपी के लोग सुन लें, मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, मुझे गिराना संभव नहीं है तुम्हारे लिए.
टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की चार रैली आज है. ममता बनर्जी तीन रैली जलपाईगुड़ी और एक रैली नदिया जिले में करेंगी. आज पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. वहीं तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी आज तीन जनसभा करेंगे.
Posted by: Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




