ePaper

WB Chunav 2021: 'CISF पर करवाओ FIR, चुनाव बाद मैं देख लूंगी', कूचबिहार फायरिंग में मारे गए युवकों के परिजनों से बोलीं ममता बनर्जी

Updated at : 11 Apr 2021 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
WB Chunav 2021: 'CISF पर करवाओ FIR, चुनाव बाद मैं देख लूंगी', कूचबिहार फायरिंग में मारे गए युवकों के परिजनों से बोलीं ममता बनर्जी

wb chunav 2021 latest news: कूचबिहार फायरिंग मामले में ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में बड़ा बयान दिया है. ममता बनर्जी ने फायरिंग में मारे गए युवकों के परिजनों से बात करते हुए कहा है कि सीआईएसएफ पर जाकर हत्या की मुकदमा आप करवाओ, चुनाव के बाद मैं उसे देखूंगी. उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन में अगर केस दर्ज नहीं किया जाता है तो आप मुझे बताओ मैं उस पुलिस वालों को भी देखूंगी.

विज्ञापन

कूचबिहार फायरिंग मामले में ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में बड़ा बयान दिया है. ममता बनर्जी ने फायरिंग में मारे गए युवकों के परिजनों से बात करते हुए कहा है कि सीआईएसएफ पर जाकर हत्या की मुकदमा आप करवाओ, चुनाव के बाद मैं उसे देखूंगी. उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन में अगर केस दर्ज नहीं किया जाता है तो आप मुझे बताओ मैं उस पुलिस वालों को भी देखूंगी.

सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) फायरिंग में मारे गए युवकों के परिजनो से बात की. टीएमसी सुप्रीमो ने इस दौरान कहा कि मैं आज ही आप लोगों के पास आने वाली थी, लेकिन मुझे वहां आने से रोक दिया गया. ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मैं 14 अप्रैल को वहां पर आने की कोशिश करूंगी. इस दौरान सीएम ने परिजनों से एफआईआर करवाने के लिए भी कहा.

चुनाव आयोग पर निशाना- टीएमसी प्रमुख ने इस दौरान चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आयोग के देखरेख में यह सब हो रहा है, जब हम वहां लोगों से मिलकर दर्द बांटना चाहते हैं तो वो रोक दे रहे हैं. ममता ने कहा कि आयोग केंद्रीय गृहमंत्रालय के इशारे पर काम कर रही है, जो कि लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है.

काला कपड़ा पहनकर पीसी– ममता बनर्जी ने विरोध के स्वरूप प्रेस कॉन्फ्रेंस में काला कपड़ा पहनकर आईं. ममता ने कहा कि आयोग एक पार्टी के लिए सबकुछ कर रही है. उन्होंने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट अब मोदी कोड ऑफ कंडक्ट हो गया है. टीएमसी प्रमुख ने कहा कि यह लड़ाई अब सिर्फ मेरी नहीं है पूरे बंगाल की जनता की है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: ममता बनर्जी के कूचबिहार जाने पर लगा ग्रहण, ECI ने नेताओ की एंट्री पर लगा दी 72 घंटे की रोक

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola