मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बेहद ग्लैमरस तसवीर, कैमरे को देखकर दिये जबरदस्त पोज, PHOTOS
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2022 6:39 AM
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने लेटेस्ट तसवीरों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. चाहे वह सुबह की सैर हो, रेस्टोरेंट में जाना हो या पार्टी लुक्स, मलाइका हर बार पब्लिकली सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं.
अगर कोई बॉलीवुड दीवा है जो अपने हॉट-टू-हैंडल लुक से हम सभी को इंप्रेस करने में कभी असफल नहीं होती है तो वो कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हैं. चाहे वह सुबह की सैर हो, रेस्टोरेंट में जाना हो या पार्टी लुक्स, मलाइका हर बार पब्लिकली सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तसवीरें शेयर की है जो फैंस को हैरान कर रही हैं. वह बिल्कुल स्टनिंग लग रही हैं.
गुरुवार को मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तसवीरें शेयर की जिसमें उन्हें बैकलेस गोल्डन आउटफिट में पोज देते देखा जा सकता है. उन्होंने अपना मेकअप कम से कम रखा और रिंग फिंगर और कुछ ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया. अपने पोस्ट के कैप्शन में मलाइका ने बताया कि उन्हें फैशन स्टाइलिस्ट मेनका हरिसिंघानी ने स्टाइल किया है.
मलाइका अरोड़ा के अब तक के सबसे हॉट लुक से प्रशंसक और दोस्त पूरी तरह से इंप्रेस हैं. उनके पोस्ट का कमेंट सेक्शन फायर इमोजी से भरा हुआ है. गॉर्जियस, प्रेटीयस्ट और हॉटेस्ट कुछ ऐसे कमेंट्स हैं जिनके साथ नेटिज़न्स मलाइका के लुक की तारीफ कर रहे हैं. मलाइका की बीएफएफ करीना कपूर खान ने भी मजाक में कमेंट किया,”हू यू लुकइन एट” और एक लाल दिल वाला इमोजी शेयर किया.
बता दें कि मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. उन्होंने 2019 में अपने रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था. हाल ही में मलाइका और अर्जुन के जल्द शादी करने की अफवाहें सामने आईं थी. हालाँकि अर्जुन ने इसपर शानदार प्रतिक्रिया देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था,” कैसे हर कोई मेरे जीवन के बारे में मुझसे ज्यादा जानता है.”
Also Read: रणबीर कपूर पर इस वजह से भड़के थे अयान मुखर्जी, अब निर्देशक ने खुद किया खुलासा
मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और पोषण पर अपनी पहली किताब के साथ साहित्य जगत में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं. एक्ट्रेस की ये किताब दर्शकों को बिजी लाइफ में एक्टिव रहने और खुद को फिट रखने के बारे में बताएगी. अपनी किताब के बारे में मलाइका अरोड़ा ने कहा, ”किताब बड़े पैमाने पर लोगों के साथ अपनी अंतर्दृष्टि साझा करने में मदद करेगी. मैं व्यक्तिगत रूप से शरीर की व्यापक भलाई में विश्वास करती हूं. सिर्फ एक चीज पर ध्यान केंद्रित करने से दूसरे का समर्थन नहीं होता है.”
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










