अर्जुन कपूर संग डिनर डेट पर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, व्हाइट शर्ट में दिखीं बेहद ग्लैमरस, वायरल हुईं PHOTOS

Maliaka Arora and Arjun Kapoor Photos : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) टाउन के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं. हाल ही में दोनों को मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया. दोनों की तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) टाउन के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं. हाल ही में दोनों को मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया. अर्जुन ने इस मौके के लिए ब्लैक आउटफिट को चुना. वो ब्लैक कलर की टीशर्ट जिसपर ‘वेस्टेड यूथ’ लिखा हुआ था के साथ डेनिम जींस पहना था. उन्होंने ब्लैक स्नीकर्स के साथ आउटफिट पूरा किया. वहीं मलाइका अरोड़ा ने ब्लू डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट डीप नेक शर्ट पहनी हुई थी.
मलाइका ने बालों का क्लच किया था और व्हाइट पर्स और मैचिंग हिल्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था. अर्जुन और मलाइका एकदूसरे के हाथों में हाथ डाले रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए. दोनों की तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उनकी तसवीरों पर लोगों के मिले जुले रिएक्शंस सामने आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है.
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा संग अफेयर को लेकर अर्जुन कपूर ने खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था, मैं अपने रिश्ते में एक सम्मानजनक सीमा रखता हूं. मैं वही करता हूं जिसमें वो कंफर्टेबल होती है. मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए. इसलिए आपको सीमाएं बनानी होंगी. मैं आज इसके बारे में बात करता हूं क्योंकि रिश्ते को एक निश्चित सम्मान दिया जाना चाहिये. हमने भी इसे समय दिया है.”
बता दें कि, मलाइका पिछले काफी समय से पर्दे से दूर है. वो खासकर ‘मुन्नी बदनाम हुई’, छैयां छैयां जैसे कई डांस नंबर्स के लिए जानी जाती है. उन्होंने कई टीवी रिएलिटी शोज को भी जज किया है, जिसमें इंडियाज बेस्ट डांसर, नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे शोज शामिल हैं. मलाइका इंडस्ट्री के सबसे फैशनेबल एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड और खूबसूरत तसवीरों से सुर्खियों में रहती हैं.
Also Read: Bigg Boss 15: शिवांगी जोशी और मोहसिन खान कर सकते हैं सलमान के शो में इंट्री! ऑफर हुई है मोटी रकमवहीं, अर्जुन कपूर की फिल्म भूत पुलिस हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अर्जुन के अलावा सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




