झारखंड मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खेल, एक महिला के खाते में पहुंच रही 8 लाभुकों की राशि, पुरुषों को भी मिल रहे पैसे

Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Jan 2025 9:53 AM

विज्ञापन

मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी

Maiya Samman Yojana: झारखंड मंईयां सम्मान योजना के 8 महिला लाभुकों की राशि एक ही महिला के खाते में पहुंच रही है. इसके अलावा पुरुषों के खाते में भी 6 महिला लाभुकों की राशि पहुंच रही है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ को लेकर बड़ा खेल हुआ है. मामला गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड का है. मंईयां योजना का निबंधन करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कई महिलाओं का निबंधन अपने चहेते महिला- पुरुष के बैंक खाते से लिंक कर दिया है. नतीजतन एक ही महिला के बैंक खाते में आठ लाभुकों की राशि पहुंच रही है. वहीं, एक पुरुष के बैंक खाते में छह महिला लाभुकों की राशि पहुंच रही है. उधर, जिन महिलाओं का निबंधन हुआ, वे खाते में राशि नहीं आने पर अपना निबंधन चेक कराने के लिए चक्कर लगा रही हैं.

आधा हिस्सा देना पड़ता है बतौर कमीशन

उधर, जिन महिलाओं-पुरुषों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि पहुंच रही है, वे कहती हैं कि जितनी राशि उनके खाते में आ रही है, उसका आधा कंप्यूटर ऑपरेटरों को बतौर कमीशन देना पड़ता है. मामला कूपा पंचायत का है. यहां सत्यनारायण गुप्ता के खाते में छह लाभुक महिलाओं के हिस्से की राशि जा रही है. वहीं सत्येंद्र साह के खाता में एक महिला, मुकेश शाह के खाते में एक महिला, लालती देवी के खाते में आठ महिलाओं और रेशम देवी के खाते में कूपा की ही सुनीता देवी, रानी कुमारी, देवंती देवी, पुनीता देवी, चानी कुमारी एवं सविता देवी की योजना राशि भेजी जा रही है.

पूरे प्रखंड में गड़बड़ी की जतायी जा रही है आशंका

आशंका जतायी जा रही है कि इस तरह की गड़बड़ी पूरे प्रखंड में हुई है. इधर, मामला प्रकाश में आने के बाद खरौंधी के बीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

महिलाओं ने काटा बीडीओ के कक्ष में जमकर बवाल

गढ़वा प्रखंड की रंका- बौलिया पंचायत की महिलाओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ के कक्ष में जमकर बवाल काटा. आक्रोशित महिलाएं बीडीओ के कार्यालय में घुस गयीं और हंगामा करने लगीं. उनका आरोप था कि रंका-बौलिया पंचायत की मुखिया पतिया देवी और पंचायत सचिव विनोद प्रसाद गुप्ता ने साजिश कर मंईयां सम्मान योजना की लाभुक सूची से कई महिलाओं का नाम हटा दिया है.इससे इस बार उनलोगों के बैंक खाता में मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आया है.

बीडीओ बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

महिलाओं को समझाने का प्रयास कर रहे प्रखंड कार्यालय के सहायक राजीव दुबे को भी महिलाओं ने खरी खोटी सुनायी. हालात देखकर वहां पुलिस को बुलानी पड़ी. इसके बाद बीडीओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जायेगी और इसमें दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: Dhanbad News: कार्मेल स्कूल में छात्राओं की शर्ट उतरवाने के मामले ने पकड़ा तूल, जांच करने पहुंची डालसा की टीम, एबीवीपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola