Madhuri Dixit Mother Death: माधुरी दीक्षित पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां का 90 साल की उम्र में निधन

Updated:
विज्ञापन
Madhuri Dixit Mother Death: माधुरी दीक्षित पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां का 90 साल की उम्र में निधन

माधुरी दीक्षित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. खबरों के अनुसार, आज सुबह माधुरी की मां स्नेहलता दीक्षित का 8.40 बजे निधन हो गया. बता दें कि एक्ट्रेस अपनी मां से काफी क्लोज थी. हाल ही में उन्होंने उनका 90वें बर्थडे मनाया था.

विज्ञापन

Madhuri Dixit Mother Death: माधुरी दीक्षित किसी परिचय की मोहताज नहीं है. माधुरी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी है. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. इसी साल जनवरी में धक-धक गर्ल ने अपनी मां स्नेहलता दीक्षित का 90वें जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. अब उनकी मां को लेकर बुरी खबर आ रही है. खबरों की मानें तो अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं रही. आज सुबह ही उन्होंने आखिरी सांस ली.

माधुरी दीक्षित की मां का निधन

माधुरी दीक्षित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस ने अपनी मां को खो दिया. खबरों के अनुसार, आज सुबह माधुरी की मां स्नेहलता दीक्षित का 8.40 बजे निधन हो गया. वर्ली में दोपहर 3.40 बजे के बीच अंतिम संस्कार होगा. एक्ट्रेस अपनी मां से काफी क्लोज थी. उनके 90वें बर्थडे पर एक्ट्रेस ने मां संग फोटो पोस्ट कर लिखा था, जन्मदिन मुबारक हो, आई! वे कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है. वे और अधिक सही नहीं हो सकते. आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है.

माधुरी दीक्षित का परिवार

माधुरी दीक्षित का जन्म एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में स्नेहलता दीक्षित और शंकर दीक्षित के घर हुआ था. और वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है. माधुरी की दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है. माधुरी की शादी डॉ श्रीराम नेने से साल 17 अक्टूबर, 1999 को हुई थी. कपल के दो प्यारे बच्चे है, जिनका नाम आरिन और रयान है.

Also Read: सतीश कौशिक के दोस्त की पत्नी ने किया दावा, मेरे पति हो सकते है हत्यारे, विकास मालू ने दिया ये जवाब
हाल ही में इन शोज में नजर आई थी एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार करण जौहर निर्मित वेब शो द फेम गेम में नजर आयी थी. इसमें उनके अपोजिट संजय कपूर और मानव कौल थे. वहीं, उनकी फिल्म माजा मां भी रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके अपोजिट गजराव राव दिखे थे. फिल्म में उन्होंने दमदार मां का किरदार निभाया था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola