ePaper

माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने संग 'तम्मा तम्मा' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा ये वीडियो

Updated at : 13 Feb 2022 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने संग 'तम्मा तम्मा' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा ये वीडियो

इस वीडियो में माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने को थिरकते देखा जा सकता है. उनके एक प्रशंसक ने इंस्टाग्राम पर साझा किया.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने पति श्रीराम नेने का बर्थडे सेलीब्रेट किया और यह बेहद खुशनुमा पल था. पार्टी में फराह खान, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, संजय कपूर और कई चर्चित सेलेब्स है. ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में माधुरी और उनके पति का ‘तम्मा तम्मा’ गाने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उनके पति की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

श्रीराम नेने संग थिरकती दिखीं माधुरी

इस वीडियो में माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने को थिरकते देखा जा सकता है. उनके एक प्रशंसक ने इंस्टाग्राम पर साझा किया. दोनों डांस फ्लोर पर अपने कूल मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं. फराह खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अपना वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे राम. माधुरी दीक्षित को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CZ6EiC1g0Um/?
ऐसे किया था पति को बर्थडे विश

शनिवार को माधुरी ने इंस्टाग्राम पर अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरे विश्वासपात्र, मेरा दिल और दुनिया के सबसे अच्छे पिता, जन्मदिन मुबारक हो.” इसमें उन्होंने पति के साथ की कई तसवीरें शेयर की है. श्रीराम ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें लिखा था, “सूरज के चारों ओर एक और साल! हर साल हम एक साथ बढ़ते हैं और मैं आगे की यात्रा के लिए तत्पर हूं. इस बीच, सभी यादों के लिए और मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद.”

https://www.instagram.com/p/CZ3z-MIhA05/
साल 1989 में की थी शादी

मीडिया की अटकलों के बीच माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 को एक पारंपरिक समारोह में लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के एक कार्डियोवास्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी की थी. नेने ने कभी उनकी कोई फिल्म नहीं देखी थी और वह उनके सेलिब्रिटी स्टेटस से अनजान थे. माधुरी ने इस बारे में कहा था, “यह बहुत महत्वपूर्ण था कि वह मुझे एक अभिनेत्री के रूप में नहीं बल्कि मुझे पहले एक व्यक्ति के रूप में जानेंगे. मुझे सही व्यक्ति मिला जिससे मैं शादी करना चाहती थी.”

Also Read: IPL Auction 2022: आर्यन खान के ब्लैक ब्लेजर पर टिकी फैंस की निगाह, बोले- शाहरुख के बेटे…
द फेम गेम से ओटीटी में डेब्यू करेंगी एक्ट्रेस

सदाबहार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का अंदाज वाकई कमाल है. एक्ट्रेस अपनी नैचुरल ब्यूटी और सार्टोरियल पिक्स से हमें मंत्रमुग्ध करने में कभी विफल नहीं होती है. वो जल्द ही अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज द फेम गेम की रिलीज के लिए तैयार हैं. वो इसी फिल्म से ओटीटी में डेब्यू करेंगी. यह 25 फरवरी को रिलीज होगी. शो का ट्रेलर जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola