Google Pixel 8 Launch : गूगल के नये फ्लैगशिप फोन में क्या होगा खास?

Updated:
विज्ञापन
Google Pixel 8 Launch : गूगल के नये फ्लैगशिप फोन में क्या होगा खास?

Google Pixel 8 – गूगल की फ्लैगशिप सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है. वहीं Google Pixel 8 में अल्ट्रा वाइड एंगल शॉट्स के लिए 12MP Sony IMX386 सेंसर है. Pixel 8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 64MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
undefined

Google Pixel 8 Launch Event : गूगल का सालाना इवेंट (Google Event) अब बस कुछ घंटे दूर है. मेड बाई गूगल (Made By Google) इवेंट का आयोजन 4 अक्टूबर को होगा. इसमें Google Pixel 8 Series, Google Pixel Watch जैसे गैजेट्स लॉन्च हो सकते हैं. साथ ही कुछ नये अपडेट्स आने का भी अनुमान है. आइए जानते हैं कि क्या खास होगा इस इवेंट में-

undefined

Google Pixel 8 Series के फीचर्स कैसे होंगे ?

WinFuture ने एक रिपोर्ट में अपकमिंग डिवाइसेस से जुड़े कुछ लीक्स जारी किये हैं. गूगल पिक्सल 8 सीरीज के बेस वेरिएंट में 6.17 इंच FHD AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400×1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन मिल सकता है. इसके अलावा, Pixel 8 Pro में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3120×1440 पिक्सल रेजॉल्यूशन मिल सकता है. गूगल पिक्सल 8 सीरीज को कंपनी दो कलर ऑप्शन- ऑफ व्हाइट और ब्लू में लॉन्च कर सकती है.

Also Read: Google Pixel 8 Series: लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक, यह चीज होगी खास
undefined

Google Pixel 8 Series में स्टोरेज और प्रॉसेसर कैसा रहेगा ?

लीक्ड रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 8 में 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज मिल सकता है. वहीं, प्रॉसेसर के लिए इसमें Google Tensor G3 SoC दे सकती है. वहीं, दूसरी तरफ Pixel 8 Pro 3 में 12GB RAM+ 128GB स्टोरेज मॉडल, 12GB RAM+ 256GB, और 12GB RAM+ 512GB वेरिएंट के साथ आ सकता है.

undefined

Google Pixel 8 Series का कैमरा कैसा होगा?

गूगल की फ्लैगशिप सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है. वहीं, Google Pixel 8 में अल्ट्रा वाइड एंगल शॉट्स के लिए 12 MP Sony IMX386 सेंसर है. Pixel 8 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 64 MP मेन कैमरा, 48 MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा हो सकता है. सेल्फी के लिए दोनों मॉडल्स में 10 MP का मेगापिक्सल सेंसर हो सकता है.

undefined

Google Pixel 8 Series की कीमत कितनी होगी?

गूगल पिक्सल 8 सीरीज की कीमत के बारे में बात करें, तो Pixel 8 की शुरुआती कीमत EUR 799 यानी 70,200 रुपये हो सकती है. वहीं Google Pixel 8 Pro की शुरुआती कीमत EUR 1099 यानी 96,500 रुपये हो सकती है.

undefined

Google Pixel Watch 2 भी हो सकता है लॉन्च

Pixel स्मार्टफोन के साथ-साथ Google अपनी नयी स्मार्टवॉच Pixel Watch 2 भी लॉन्च कर सकती है. यह 1.2 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है. वहीं, इसमें Snapdragon W5 Gen1 चिपसेट, 2GB RAM मिल सकता है. इस स्मार्टवॉच में ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनीटर, ऑक्सीजन सैचुरेशन ट्रैकर, मल्टी पर्पस सेंसर जैसे स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं. ये स्मार्टवॉच Wear OS 4, 306mAh बैटरी से लैस हो सकती है. Pixel Watch 2 की शुरुआती कीमत EUR 399 यानी 35,000 रुपये हो सकती है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola