सरायकेला : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

सरायकेला जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. सभी को पोक्सो एक्ट के तहत सजा सुनाई गई है.
सरायकेला जिले में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर एडीजे-1 अमित शेखर की अदालत ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. जिन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, उनके नाम अभिषेक कुमार मिश्र, विजय मुखी और महमूद अंसारी हैं. र्प्याप्त साक्ष्य के आधार पर इन सभी को पोक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. सरायकेला की अदालत ने 13 दिसंबर को तीनों अभियुक्तों को दोषी करार दिया था. गुरुवार (21 दिसंबर) को सजा के बिंदुओं पर सुनवाई हुई. इसके बाद सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इस मामले का चौथा आरोपी नाबालिग है. इसलिए उसके मामले को जुबेनाइल कोर्ट को सौंप दिया गया है.
इन धाराओं में हुई है सजा
-
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिए गए तीनों दोषियों को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत आजीवन कारावास और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है. जुर्माना अदा नहीं करने पर दो साल अतिरिक्त कारावास की सजा होगी.
-
धारा 341 के तहत एक माह की सजा और 300 रुपए जुर्माना देना होगा. जुर्माना नहीं देने पर तीन दिनों का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.
-
धारा 506 के तहत चार साल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना. जुर्माना नहीं देने पर 9 माह की अतिरिक्त सजा सुनाई गई है.
क्या है मामला
कांड्रा थाना की एक नाबालिग ने अप्रैल 2021 को कांड्रा थाना में मामला दर्ज कराया था. दर्ज कराए गए मामले के अनुसार, नाबालिग का दोस्त महमूद अंसारी ने शाम को करीब 7:30 बजे उसे फोन किया. कहा कि कुछ जरूरी बात बतानी है. इसलिए कांड्रा वन विभाग डिपो के पीछे झाड़ी की ओर आकर मिलो. नाबालिग जब वहां अपने दोस्त महमूद के साथ बैठकर बात कर रही थी, तभी उसके तीन दोस्त विजय मुखी, अभिषेक कुमार मिश्रा और एक नाबालिग दोस्त वहां पहुंच गए. सभी ने नाबालिग लड़की से बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
Also Read: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को सश्रम आजीवन कारावास, झारखंड के सरायकेला की अदालत ने सुनायी सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




