लेखपाल किसान से फसल के सर्वे की रिपोर्ट लगाने को मांग रहा था 10 हजार, विजिलेंस ने रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 May 2023 10:04 PM
फसल के बीमा का पैसा दिलाने के लिए रिश्वत मांग रहे लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया. आरोपी लेखपाल को जेल भेज दिया गया है.
बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हाथमड़ा गांव निवासी किसान दलजीत सिंह की फसल बर्बाद हो गई थी. इसकी जांच पड़ताल करने के बाद लेखपाल को रिपोर्ट लगानी थी. लेखपाल नुकसान का मुआयना करने गया. इसके बाद लेखपाल धर्मेंद्र सिंह ने किसान दलजीत से रिपोर्ट लगाने के बदले में रिश्वत की मांग की. वह दस हजार रुपये की मांग कर रहा था.
दलजीत सिंह ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज करायी. विजिलेंस ने शिकायत की सत्यता की जांच पड़ताल करने के बाद लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए एंटी करप्शन की ओर से एक टीम बनाई गई. इस टीम में इंस्पेक्टर प्रवीन सयाल, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, इमरान, प्रमोद वर्मा और अमित शामिल थे.
एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर लेखपाल धर्मेंद्र सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. एंटी करप्शन टीम की ओर से भोजीपुरा थाने में एफआईआर भी कराई है. एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.इससे पूर्व भी एक लेखापाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था. इसके बाद आरोपी को जेल भेजा था.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










