ePaper

लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन का 89 साल की उम्र में निधन, सीएम ममता ने जताया दु:ख

Updated at : 03 Jan 2023 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन का 89 साल की उम्र में निधन, सीएम ममता ने जताया दु:ख

पश्चिम बंगाल की मशहूर रवीन्द्र संगीत की लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन का मंगलवार को कोलकाता में उनके घर पर निधन हो गया.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुमित्रा सेन के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, मैं सुमित्रा सेन के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मशहूर रवीन्द्र संगीत की लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन का मंगलवार को कोलकाता में उनके घर पर निधन हो गया. वो 89 साल की थीं. सुमित्रा सेन ब्रोंको-निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. उनकी दोनों बेटियां उन्हें दक्षिण कोलकाता में स्थित उनके घर ले आई थी .

Also Read: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी ने पार्टियों पर किया कटाक्ष कहा : राम और बाम दोनों एक है
श्रावणी सेन ने किया फेसबुक पोस्ट

सुमित्रा सेन की बेटी श्रावणी सेन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, मां आज सुबह हमें छोड़कर चली गईं. बता दें कि सुमित्रा सेन की दोनों बेटियां श्रावणी और इंद्राणी भी रवीन्द्र संगीत की मशहूर गायिका हैं. उनके परिवार ने कहा कि सुमित्रा सेन को दिसंबर के मध्य में ठंड लग गई थी और उम्र के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई.

ममता बनर्जी ने जताया  दुख

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुमित्रा सेन के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, मैं सुमित्रा सेन के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं, जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. मेरे उनके साथ करीबी संबंध थे. पश्चिम बंगाल सरकार ने 2012 में उन्हें संगीत महासम्मान से सम्मानित किया था. सीएम ममता ने कहा, उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. सुमित्रा दी की बेटियों इंद्राणी और श्रावणी तथा उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिये जताया शोक

लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कई लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया.एक यूजर ने लिखा, प्रसिद्ध रवींद्र संगीत कलाकार इंद्राणी सेन, श्रावणी सेन की मां, रवींद्र संगीत कलाकार सुमित्रा सेन का निधन हो गया है. उनका निधन दर्दनाक है और यह संगीत जगत की बहुत बड़ी क्षति है.

Also Read: बंगाल में फिर जय श्री राम पर घमासान, वंदे भारत के उद्घाटन समारोह में ममता बनर्जी ने दिखाये तल्ख तेवर

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola