ePaper

ममता बनर्जी और तृणमूल ने ठगा, इसलिए पार्टी छोड़ रहे लोग, कैलाश विजयवर्गीय का हमला

Updated at : 03 Feb 2021 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी और तृणमूल ने ठगा, इसलिए पार्टी छोड़ रहे लोग, कैलाश विजयवर्गीय का हमला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तथा बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं उनकी तृणमूल कांग्रेस लोगों को ‘मां-माटी-मानुष’ के नारे से बेवकूफ बना रही है. उनके अपने ही पार्टी के सदस्य भाजपा में इसलिए शामिल हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें महसूस हुआ कि तृणमूल में वे ठगे गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तथा बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं उनकी तृणमूल कांग्रेस लोगों को ‘मां-माटी-मानुष’ के नारे से बेवकूफ बना रही है. उनके अपने ही पार्टी के सदस्य भाजपा में इसलिए शामिल हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें महसूस हुआ कि तृणमूल में वे ठगे गये हैं.

श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा, भ्रष्टाचार और माफिया की राजनीति हावी है. भाजपा की परिवर्तन यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि वह सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, ताकि लोगों से जुड़ाव के कार्यक्रम को शुरू कर सकें. रथ यात्रा का उद्घाटन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 6 फरवरी को करेंगे.

श्री विजयवर्गीय ने बताया कि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अनुरोध किया गया है कि वह जनसभा में हिस्सा लें. उनसे आग्रह किया गया है कि जब वह 7 फरवरी को हल्दिया में सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बंगाल आयें, तो इस दौरान पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करें.

Also Read: लड़-लड़कर सड़ चुकी भाजपा, बंगाल में हम शांति और बीजेपी दंगा चाहती है, अलीपुरदुआर में बोलीं ममता बनर्जी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी को कूचबिहार से गृह मंत्री अमित शाह भी रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे. भाजपा की ओर से पांच रथ विभिन्न स्थानों से निकाले जाने की योजना है. श्री शाह आगामी 10 फरवरी को बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे. 11 फरवरी को उनके ठाकुरनगर में भी सभा करने की योजना है.

मंगलवार की रात को भाजपा की कोर कमेटी में रथ यात्रा के संबंध में फैसला लिया गया. हालांकि, राज्य सरकार ने रथ यात्रा के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेने की बात कही है. इस पर श्री विजयवर्गीय ने कहा है कि दीदी डर गयी हैं. हाइकोर्ट से कानून व्यवस्था की आड़ में इसे रोकने के लिए राज्य सरकार ने पहल की है.

Also Read: West Bengal Election: रथ यात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति लें, भाजपा को मुख्य सचिव का जवाब

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola