Lathmar Holi 2023: बरसाने में आज खेली जाएगी लट्ठमार होली, यहां जानिए कैसे हुई इसकी शुरुआत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Feb 2023 10:39 AM
Lathmar Holi 2023: बरसाने में आज लट्ठमार होली की शुरुआत होगी. विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली को देखने के लिए हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक बरसाना पहुंचे हैं. नंद गांव के युवक बरसाना आएंगे और बरसाने की हुरियारिन उनके ऊपर लट्ठ बरसाएंगी.
Lathmar Holi 2023: बरसाने में लड्डू मार होली के बाद आज लट्ठमार होली की शुरुआत होगी. विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली को देखने के लिए हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक बरसाना पहुंचे हैं. आज नंद गांव के युवक बरसाना आएंगे और बरसाने की हुरियारिन उनके ऊपर लट्ठ बरसाएंगी.
मजाकिया अंदाज में महिलाएं पुरुषों के ऊपर लट्ठ बरसाएंगी और उन्हें बरसाने से भगाएंगी. इस बेहतरीन पल के साक्षी बनने के लिए हजारों लोग पहले से ही बरसाना में पहुंच चुके हैं. कल बरसाने के राधा रानी मंदिर में हुई लड्डू मार होली में भी हजारों लोग जमकर आनंद लिए.
बरसाना और नंद गांव में लट्ठमार होली की शुरुआत करीब 5000 साल पहले हुई थी. बताया जाता है कि नंद गांव में जब श्री कृष्ण, राधा जी से मिलने जाते थे तो उनकी सहेलियों को काफी चिड़ाते थे. जिसके चलते राधा और उनकी सहेलियां कृष्ण और उनके ग्वालो को लाठी से पीटकर अपने आप से दूर करती थी. और उसके बाद से ही दोनों गांव के बीच लट्ठमार होली का चलन शुरू हो गया.
बता दें ब्रज में बसंत पंचमी से ही होली की शुरुआत हो जाती है, और इसका समापन रंगनाथ मंदिर में खेली जाने वाली होली के साथ होता है. 40 दिवसीय इस होली का असली मजा होलिका अष्टक से आता है. बरसाना में होली दहन से 9 दिन पहले लड्डू होली खेली गई और इसके साथ ही ब्रजमंडल में रंग, अबीर, गुलाल, लाठी और अंगारों की होली की शुरुआत हो गई.
बरसाना की रंगीली होली में आज लट्ठमार होली खेली जाएगी. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी गली में भगवान कृष्ण ने अपने सखाओं के साथ राधा रानी और उनकी सखियों से होली खेली थी. बरसाने की रंगीली गली के अलावा हर गली में होली की धूम अलग ही दिखाई पड़ेगी.
बरसाने में लट्ठमार होली के आयोजन के लिए प्रशासन ने काफी कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे क्षेत्र को 6 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है. 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी यहां पर तैनात किए गए हैं. वही कार्यक्रम स्थल और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और क्षेत्र की ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की जा रही है.
हम ड्रोन CCTV कैमरा की मदद से निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा वीडियो कैमरा और सादे कपड़ों में बल किए हैं। मंदिरों में एक नियत संख्या से अधिक लोग न रहें उसके लिए नियंत्रित तरह से श्रद्धालुओं को प्रवेश देंगे: लट्ठ मार होली की तैयारियों पर SSP शैलेश कुमार पांडेय, मथुरा (27.02) pic.twitter.com/a95uAeKzMn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










