गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद मनोज शर्मा को दी गयी अंतिम विदाई, कोरोना पॉजिटिव आने के कारण लेह में किया गया था अंतिम संस्कार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Sep 2020 5:13 PM

विज्ञापन

हुलासगंज : जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के सलेमपुर गांव के वीर सपूत शहीद मनोज शर्मा को राष्ट्र की सेवा मे सर्वोच्च बलिदान देने के लिए भारतीय सेना के साथ-साथ प्रखंड एवं जिले के तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया. एक अधिकारिक बयान में बताया गया की मंगलवार को शहीद के मानव अवशेष को उनके गांव सलेमपुर लाया गया, जहां सेना के छह जवानों ने उन्हें संपूर्ण सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

हुलासगंज : जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के सलेमपुर गांव के वीर सपूत शहीद मनोज शर्मा को राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने के लिए भारतीय सेना के साथ-साथ प्रखंड एवं जिले के तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. एक अधिकारिक बयान मे बताया गया कि मंगलवार को शहीद के मानव अवशेष को उनके गांव सलेमपुर लाया गया, जहां सेना के छह जवानों ने उन्हें संपूर्ण सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की.

undefined

हिमाचल के 298, फिल्ड रेजिमेंट अहिलवाल के सूबेदार मनोज कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. हर तरफ बस ‘मनोज शर्मा अमर रहे’ के नारे लगाये जा रहे थे. शहीद के बारह वर्षीय पुत्र रोहित कुमार द्वारा पिता को श्रद्धांजलि देते ही वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गयीं.

undefined

हुलासगंज के सलेमपुर निवासी शहीद सूबेदार मनोज शर्मा की लेह-लद्दाख में तैनाती थी. परिवार में माता-पिता के अलावा दो बच्चे और पत्नी हैं. शहीद की पत्नी अपने बारह वर्षीय पुत्र रोहित ओर साथ एक वर्षीया पुत्री अनन्या के साथ गांव सलेमपुर में ही रहती है. एक अधिकारी ने बताया कि शहीद मनोज अपने साथी सैनिकों का बहुत ख्याल रखते थे.

जानकारी के अनुसार, पिछले 26 अगस्त को सूबेदार मनोज ने अंतिम सांस ली थी. मगर उनका एक कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार लेह में ही भारतीय सेना द्वारा किया गया था. उनके अंतिम संस्कार में परिवार की पत्नी, पुत्र, पिता और एक रिश्तेदार राज शर्मा सहित सिर्फ चार लोग ही शामिल हो पाये थे.

शहीद के अंतिम संस्कार के बाद उनके मानव अवशेष को अंतिम दर्शन के लिए उन्हें गांव सलेमपुर लाया गया, जहां मंगलवार को उन्हें अंतिम विदाई दी गयी. हुलासगंज प्रखंड के सलेमपुर गांव में वीर सपूत को आम जनमानस के तरफ से घोसी पूर्व विधायक राहुल कुमार पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने शहीद को पुष्प चक्र अर्पित किया.

वहीं, पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार प्रखंड के विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार सिन्हा अंचलाधिकारी अरुण कुमार थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, जेडीयू नेता राजू सिंह, मुखिया संजय कुमार पूर्व प्रमुख सत्येंद्र कुमार पैक्स अध्यक्ष अवनीश सिंह बिटटू, दावथू के पूर्व मुखिया उमाशंकर शर्मा, समाजसेवक ब्रजेश कुमार विनायक, कुमार ब्रह्मर्षि समाज के आशुतोष कुमार शहीद की पत्नी पुष्पा देवी एवं मां पिताजी सहित अन्य लोगों ने भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola