Kuttey BO Collection Day 2:दूसरे दिन भी अर्जुन कपूर की ‘कुत्ते’ ने नहीं दिखाया कमाल, किया इतने करोड़ का बिजनेस

फिल्म कुत्ते का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने किया है. पहले दिन मूवी ने 1.07 करोड़ रुपये कमाया था. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. बता दें कि इसमें तब्बू और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स ने काम किया है.
Kuttey Box Office collection day 2: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, शार्दुल भारद्वाज की फिल्म कुत्ते (Kuttey Box Office collection day 2) का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. ओपनिंग डे पर मूवी अपना जादू चलाने में नाकामयाब रहा. चलिए आपको बातते है दूसरे दिन मूवी ने कितना कमाया.
फिल्म कुत्ते के लिए सिनेमाघरों में लोगों का क्रेज नहीं दिखा. पहले दिन मूवी ने 1.07 करोड़ रुपये कमाया था. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि ये अर्ली ट्रेंड्स है, तो थोड़ा बहुत इसमें फेरबदल हो सकता है. दोनों दिन के कलेक्शन को मिला दे तो मूवी ने अबतक 3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब देखना है कि रविवार को मूवी क्या कमाल कर पाती है.
फिल्म कुत्ते का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने किया है. प्रभात खबर से बातचीत में आसमान ने बताया कि उनके पिता ने कोई टिप्स दिया है या नहीं. आसमान ने कहा, मैंने सामने से मांगा, जिस दिन मेरा पहला दिन शूट पर था. मैंने उनसे पूछा कि आप मुझे कुछ टिप्स देना चाहते हैं, तो उन्होने मुझे कहा कि शूटिंग के दौरान सिंक साउंड में जिसकी आवाज है, उस इंसान की आवाज पर फोकस करना क्योंकि एक्टर्स की परफॉरमेंस आंखों से तो दिखती हैं, लेकिन आवाज कभी झूठ नहीं बोलता है. वॉइस को चेक परफॉरमेंस के फाइनल चेक को जांचने के लिए करो.
Also Read: Kuttey Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कमाल नहीं कर पायी ‘कुत्ते’, पहले दिन किया महज इतना कलेक्शन
फिल्म कुत्ते रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. कुत्ते विभिन्न टोरेंट साइटों जैसे तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, टेलीग्राम, मूवीरुलेज, यूटोरेंट पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और एचडी प्रिंट में उपलब्ध है. कुत्ते साल 2023 की पहली रिलीज है. गौरतलब है कि कुत्ते पहली फिल्म नहीं है, जो ऑनलाइन लीक हुई है. सर्कस, उंचाई, दृश्यम 2, अवतार: द वे ऑफ वॉटर आदि फिल्में भी पाइरेसी का शिकार हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










