KRK ने शाहिद कपूर का जमकर उड़ाया मजाक, Bloody Daddy हिट होगी या फिर फ्लॉप इसपर की भविष्यवाणी

शाहिद कपूर की अगली फिल्म ब्लडी डैडी का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित, एक्शन थ्रिलर शाहिद को एक एक्शन हीरो के रूप में दिखाती है. अब केआरके ने भविष्यवाणी कर दी कि फिल्म कितना कमा सकती है.
शाहिद कपूर एक रोल पर हैं! अभिनेता, जिन्होंने हाल ही में फर्जी सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया था, अब अपनी आगामी फिल्म ब्लडी डैडी की रिलीज के लिए तैयार है. ये फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी. अप्रैल में ही शाहिद ने ब्लडी डैडी का इंटेंस फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जिसे देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे. अब फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें एक्टर एक्शन हीरों बन काफी कमाल के लग रहे हैं. हालांकि लगता है केआरके को शाहिद का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया, इसलिए तो उन्होंने एक्टर का जमकर मजाक उड़ाया.
केआरके कहें या फिर कमाल रशिद खान खुद को क्रिटिक्स बनाकर एक्टर्स से लेकर फिल्मों का जमकर मजाक उड़ाते हैं. उन्हें हर मूवी पर टिप्पणी देते हुए देखा जाता है. कई बार इस वजह से केआरके ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं. अब लेटेस्ट ट्वीट में उन्होंने शाहिद कपूर का मजाक उड़ाया है. केआरके ने लिखा, #JioCinema पर शाहिद कपूर की नई फिल्म #BloodyDaddy स्ट्रीम फ्री होने जा रही है! फिर लोग उनकी किसी भी फिल्म को थिएटर में देखने के लिए टिकट क्यों खरीदेंगे? तो मेरा माननाहै कि शाहिद का करियर पूरी तरह से खत्म हो गया है. उनकी अगली फिल्म को भी सिनेमाघरों में 1 करोड़ की ओपनिंग नहीं मिलेगी.
Shahid Kapoor’s new film #BloodyDaddy is going to be stream free on #JioCinema! Then why people will buy tickets to watch his any film in the theatre? So I believe that Shahid’s career is totally finished. His next film won’t get opening of ₹1Cr also in the theatres.
— KRK (@kamaalrkhan) May 24, 2023
ब्लडी डैडी के ट्रेलर लॉन्च पर, शाहिद कपूर ने फिल्म में एक्शन दृश्यों के बारे में बात की. शाहिद ने कहा, “फिल्म में एक्शन बहुत कच्चा, अच्छा, तेज और खतरनाक है. यह एक विषय का बहुत ही दिलचस्प मिक्स है, जो भावनाओं से प्रेरित होता है. एक्शन इमोशन के साथ-साथ चलता है. अली अब्बास ज़फ़र द्वारा निर्देशित, ब्लडी डैडी में शाहिद कपूर, रोनित बोस रॉय, डायना पेंटी, संजय कपूर, राजीव खंडेलवाल, अंकुर भाटिया सहित अन्य कलाकार हैं. फिल्म 9 जून, 2023 को Jio Cinema पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










